14 Aug मूंग के प्रमुख रोग एवं प्रबंधन
Important diseases of Moong bean and their management 1. अल्टरनेरिया पर्ण धब्बा रोग मूंग के प्रमुख रोग :- लक्षण एवं पहचान- पत्ती की सतह पर भूरे रंग के धब्बे दिखाइ देते है। प्रारंभिक अवस्था में ये धब्बे गोल एवं छोटे भूरे रंग के होते है। बाद में ये छल्ले के रुप में गहरे भूरे रंग का आकार ले लेते है। संक्रमित भाग पत्ती से अलग होकर गिर जाता है। रोगजनक के बीजाणु (कोनिडिया) रोगजनित पौधो के अवशेष एवं ठुण्ठ पर तथा आश्रित खरपतवारों पर जीवित रहते है। इनकी बढ़वार के लिये 70 प्रतिशत आपेक्षिक आद्रता एवं 12 से 25 डिग्री तापमान उपयुक्त होता है। नियंत्रण :- खेतों को साफ-सुथरा रखे। थायरम 2.5 ग्राम प्रति किलो बीज...