16 Jul कृषक महिलाओं की आय सृजन और पोषण के लिए नारियल आधारित फसल प्रणाली
Coconut based cropping system for income generation and nutrition of farmwomen 60% से अधिक जनसंख्या की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। भारत में कृषि क्षेत्र में लगभग 85% महिलाएँ शामिल हैं। ऊंचे पहाड़ों से लेकर गहरी घाटियों तक लगभग सभी कृषि-जलवायु स्थितियों में महिलाएं खेती में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि उत्पादन और पद्धतियाँ अलग-अलग हैं इसलिए किसानों और कृषक महिलाओं की भूमिका भी अलग-अलग है। तटीय भारत में महिलाओं के लिए नारियल की खेती एक महत्वपूर्ण आजीविका विकल्प है। ओडिशा में नारियल का क्षेत्रफल 50910 हेक्टेयर है और कुल उत्पादन 32838 मिलियन नारियल है, जो क्षेत्रफल और उत्पादन में भारतीय राज्यों में पांचवें स्थान पर है। नारियल...