Improved Varieties of Kiwi fruit

Improved Varieties of Kiwi fruit

कीवी फल की मुख्य प्रजातियां

1. एबट – यह एक अगेती किस्म है। इसके फल मध्यम आकार के तथा इनका औसत वजन 40-50 ग्राम होता है।

2. एलिसन – इसके फल पतले और लंबे होते हैं जिनमें खट्टापन जरा ज्यादा होता है।

3. ब्रूनो – इसके फलों का आकार मध्यम एवं रंग भूरा होता है। फलों में अम्लता कम होती है तथा इस प्रजाति को अपेक्षाकृत कम तापमान की आवश्यकता होती है।

4. हेवर्ड – इसके फल ज्यादा आकर्षक दिखते हैं तथा इन्हें ज्यादा समय तक रखा जा सकता है। इसमें घुलनशील शर्करा 14% तक होती है जो अन्य प्रजातियों से काफी अधिक है। कम ताप वाले ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र इसके लिए अधिक उपयुक्त होते हैं। इस प्रजाति के 5-7 वर्ष के एक पौधे से 50-55 कि.ग्रा. फल प्राप्त होते हैं।

5. मोंटी – यह प्रजाति देर से फलती है परंतु पकने में समय कम लगता है। इसके फल मध्यम आकार के तथा वजन लगभग 40-50 ग्राम होता है। इस फल में कुल घुलनशील शर्करा 12-12.5% तथा अम्लता ज्यादा होती है।

6. तुमोरी – यह एक नर पौधा है जिसे परागण हेतु किसी भी मादा किस्म के साथ रोपित किया जाता है। इसके पुष्प गुच्छेदार व आकर्षक दिखते हैं।

7. रेड कीवी – इस प्रजाति के फलों का रंग लाल होता है तथा फलों के ऊपर रोम नहीं पाए जाते हैं। इसमें भी नर व मादा प्रजाति के अलग-अलग पौधे होते हैं।


Authors

Sanjeev K. Chaudhary and Nirmal Sharma,

Regional Horticultural Research Sub-Station, Bhaderwah, SKUAST-Jammu (J&K)-182222.

Email: sanju_soils@rediffmail.com

Related Posts

………………………………………

Related Posts

rjwhiteclubs@gmail.com
rjwhiteclubs@gmail.com