Improved Varieties of Kiwi fruit

Improved Varieties of Kiwi fruit

कीवी फल की मुख्य प्रजातियां

1. एबट – यह एक अगेती किस्म है। इसके फल मध्यम आकार के तथा इनका औसत वजन 40-50 ग्राम होता है।

2. एलिसन – इसके फल पतले और लंबे होते हैं जिनमें खट्टापन जरा ज्यादा होता है।

3. ब्रूनो – इसके फलों का आकार मध्यम एवं रंग भूरा होता है। फलों में अम्लता कम होती है तथा इस प्रजाति को अपेक्षाकृत कम तापमान की आवश्यकता होती है।

4. हेवर्ड – इसके फल ज्यादा आकर्षक दिखते हैं तथा इन्हें ज्यादा समय तक रखा जा सकता है। इसमें घुलनशील शर्करा 14% तक होती है जो अन्य प्रजातियों से काफी अधिक है। कम ताप वाले ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र इसके लिए अधिक उपयुक्त होते हैं। इस प्रजाति के 5-7 वर्ष के एक पौधे से 50-55 कि.ग्रा. फल प्राप्त होते हैं।

5. मोंटी – यह प्रजाति देर से फलती है परंतु पकने में समय कम लगता है। इसके फल मध्यम आकार के तथा वजन लगभग 40-50 ग्राम होता है। इस फल में कुल घुलनशील शर्करा 12-12.5% तथा अम्लता ज्यादा होती है।

6. तुमोरी – यह एक नर पौधा है जिसे परागण हेतु किसी भी मादा किस्म के साथ रोपित किया जाता है। इसके पुष्प गुच्छेदार व आकर्षक दिखते हैं।

7. रेड कीवी – इस प्रजाति के फलों का रंग लाल होता है तथा फलों के ऊपर रोम नहीं पाए जाते हैं। इसमें भी नर व मादा प्रजाति के अलग-अलग पौधे होते हैं।


Authors

Sanjeev K. Chaudhary and Nirmal Sharma,

Regional Horticultural Research Sub-Station, Bhaderwah, SKUAST-Jammu (J&K)-182222.

Email: sanju_soils@rediffmail.com

Related Posts

Scientific Cultivation of Kiwi Fruit
कीवी फल की वैज्ञानिक तरीके से खेती कीवी का वैज्ञानिक नाम...
Read more
बिहार में कृषि विकास के लिए समेकित...
Holistic approach of integrated nutrient management for agricultural development in...
Read more
मूल्य संवर्धन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं...
Empowering Rural Women through Value Addition: The Success Story of...
Read more
ड्रैगन फ्रूटः एक आधुनिक, पोषक और औषधीय...
Dragon Fruit: An Modern, Nutritious and Medicinal Fruit  ड्रैगन फ्रूट, हिलोकेरस...
Read more
खेती में कीटनाशकों और पानी के उपयोग...
Artificial intelligence in minimizing pesticide and water use in agriculture ऐसे...
Read more
को.पू. 9301को.पू. 9301
गन्ने की फसल में सस्य प्रबंधन
Agronomy Management in Sugarcane Crop डॉ. ललिता राणा गन्ना भारत में महŸवपूर्ण...
Read more
rjwhiteclubs@gmail.com
rjwhiteclubs@gmail.com