14 Jun आलू को नुकसान पहुंचाने वाले 5 प्रमुख कीट एवं उनका प्रबंधन
5 Major pests causing severe damage in Potato crop and their management आलू भारत की एक महत्वपूर्ण फसल है। आलू के उत्पादन में विश्वभर में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। वर्ष 2010-11 के सरकारी आंकड़ो के अनुसार भारत में आलू का क्षेत्रफल 1.86 मिलियन हेक्टेयर है जिससे लगभग 42.34 मिलियन टन उत्पादन होता है। लेकिन भारत में आलू की उत्पादकता (22 टन/हे.) विश्व के कई देशों के मुक़ाबले कम है। खेतों तथा भंडरगृह में लगने वाले रोग एवं कीट आलू को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में आलू की फसल को कीटों द्वारा 40-50 प्रतिशत तक नुकसान होता है। आलू की खेती के दौरान इस...