21 Dec खजूर का बायोड रोग एवं उसका प्रबंधन
Bayod disease of date palm and its management. बायोड अरबी भाषा के शब्द ’अबीआध’ से बना है जिसका अर्थ होता है- ’खजूर की अपुष्प-पर्ण (Fronds) का सफेद होना। 1870 में इस रोग की सूचना सबसे पहले जगोरा-मोरक्को में मिली थी। 1940 तक, यह रोग व्यावहारिक रूप से सभी मोरक्को ताड़ पेड़ों के साथ-साथ पश्चिमी और मध्य अल्जीरिया सहारा के क्षेत्रों में होने लगा था। बायोड रोग ने जब अपना मारक महामारी रूप प्रस्तुत किया था, तब इससे बहुत तबाही मची थी। बायोड रोग ने एक सदी में बारह लाख से अधिक मोरक्को में और तीन लाख से अधिक अल्जीरिया में खजूर के पेड़ों को नष्ट कर दिया था। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और...