22 Sep कैसे करें नाइजर फसल की वैज्ञानिक खेती ?
Scientific cultivation of Niger crop अनुज कुमार चौधरी नाइजर [Guizotia abyssinica (L.f.) Cass.] एक परपरागण फसल के साथ गुणसूत्र की संख्या २n = ३० होता है। इसे विभिन्न प्रदेशों में अनेकों नामों से जाना जाता है जैसे: रामतिल, जगनी ओट, जटांगी (हिंदी) रामताल (गुजराती), या खुरासानी (मराठी), उहेचल्लू (कन्नड़), पायेल्लु (तमिल), वेरिनुवुलु (तेलुगु), अलशी (उड़िया), सरगुजा (बंगाली), रामतिल (पंजाबी) और सोरगुजा (असमिया) के नाम से जाना जाता है। नाइजर को हालांकि एक छोटी तिलहन फसल माना जाता है। लेकिन इस बीज में १८ से २४ % प्रोटीन के साथ ३२ से ४०% गुणवत्ता वाले तेल की मात्रा पाया जाता है। नाइजर तेल धीरे-धीरे सूखता है, इसका उपयोग भोजन, पेंट,साबुन और एक प्रकाशक के...