11 Jan शुष्क भूमि की मुख्य दलहनी फसल- मोठ बीन
Main pulse crop of dry land - Moth bean मोठबीन [विग्ना एकोनिटीफोलिया] फैबेसी परिवार का एक प्रमुख संभावित दलहन है जिसकी क्रोमोजोम संख्या २एन =२२ है। अरोड़ा और नायर (१९८४) के अनुसार दक्षिण एशियाइ क्षेत्र मोठबीन का उद्गमस्थल है। दुनिया के विभिन्न स्थानों में मोठबीन को मटकी एवं तुर्की ग्राम के रूप में भी जाना जाता है। यह पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप के सूखा और गर्म क्षेत्रों में बोया जाता है । मोठबीन १५ विग्ना प्रजातियों के बीच उच्चतम गर्मी सहिष्णुता दर्शाती है, यह १२ दिनों के लिए ३६ डिग्री सेल्सियस और ४० डिग्री सेल्सियस तापमान ११ दिन तक सहन कर सकने में कामयाब है, इसके विपरीत अन्य सभी विग्ना प्रजातियां ४० डिग्री...