25 Aug बैंगन की फसल के 7 प्रमुख रोग एवं उनकी रोकथाम
7 Major diseases of eggplant crop and their prevention बैंगन की फसल कई प्रकार के हानिकारक रोगों द्वारा प्रभावित होतीहै। अगर इसका समय रहते नियंत्रण ना किया गया तो बाजार मूल्य में गिरावट एवं अत्यधिक हानि का सामना करना पड़ सकता हैं। बैंगन के प्रमुख रोगआर्द गलन, फोमोप्सिस झुलसा ,पत्ती धब्बा रोग, स्कलेरोटीनिया अगंमारी, उक्टा या म्लानी, एवं छोटी पत्ती रोग इत्यादि हैं। अत: बैगन के प्रमुख रोगो की पहचान कर उनका समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है। बैंगन भारत का देशज है। प्राचीन काल से भारत से इसकी खेती होती आ रही है। ऊँचे भागों को छोड़कर समस्त भारत में यह उगाया जाता है। बैंगन वर्तमान मे आलू के बाद दूसरी सबसे अधिक खपत...