24 Oct गिनी घास से हरा चारा उत्पादन
Green fodder production with guinea grass बहुवर्षीय हरे चारे के लिए गिनी घास का महत्वपूर्ण योगदान है| गिनी घास (Panicum maximum Jacq.) का जन्म स्थान गिनी, अफ्रीका को बताया जाता है| ये बहुत ही तेजी से बढने वाली और पशुओ के लिए एक स्वादिस्ट घास है| इससे वर्ष मैं 6-8 कटाई तक कर सकते है| भारत में यह घास 1793 में आई| इसमें 10-12 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन, रेशा 28-36 प्रतिशत, NDF 74-75 प्रतिशत , पत्तो की पाचन क्षमता 55-58 %, लिगनिन 3.2-3.6 प्रतिशत होती है| गिनी घास के लिए जलवायु गिनी घास गर्म मौसम की फसल है घास के लिए उपयुक्त तापमान, 31 डिग्री सेंटीग्रेड चाहिए और 15 डिग्री सेंटीग्रेड के नीचे इसकी...