22 Apr इंदौर कृषि उपज मंडी में प्याज की कीमतों का विश्लेषण
Price Analysis of Onion in Indore APMC Market सूचना का अभाव कृषि बाजारों में किसानों को विशेष रूप से छोटे किसानों को अधिक प्रभावित करता हैं। आमतौर पर किसान दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं और इस कारण उन्हें बाजार की स्थितियों के बारे में कम जानकारी होती है। अगर किसानों को कृषि मूल्यों के बारे में सही और विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो जाए तो वो अपनी उपज को सही वक्त और सही जगह पर बेचने की कोशिश कर सकते हैं। वर्तमान स्थिति में किसानों को विभिन्न माध्यमों से रोजाना कृषि मूल्यों की जानकारी मिलती है। परंतु वर्तमान में कृषि मूल्यों के बारे में रोजाना मिलने वाली जानकारी किसानों को उत्पादन और...