13 Jun धान का बकाने रोग: लक्षण और प्रबंधन
Bakanae disease of rice: Symptoms and Management धान भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसलों में से एक है। भारत विश्व में बासमती चावल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। विश्व में उत्पादित कुल बासमती धान का लगभग 70% भारत में उत्पादन होता है। वित्त वर्ष 2024 में बासमती चावल ने निर्यात आय में 5073.18 करोड़ रुपये का योगदान दिया। हाल के वर्षों में बकाने रोग धान किसानों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। यह रोग, धान की पैदावार को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा सकता है। यह रोग सभी बासमती किस्मों जैसे कि पूसा बासमती-1121, पूसा बासमती-1509, पूसा बासमती-1718, पूसा बासमती-1728, पूसा बासमती-1692, पूसा बासमती-1847, पूसा-2511,...