14 Mar सीताफल में संकर बीज उत्पादन की तकनीक
Hybrid seed production technique of Pumpkin पुष्प जैविकी: सीताफल में नर व मादा पुष्प एक ही पौधे पर अलग-अलग जगह पर लगते हैं। फूल बडे आकार के तथा चमकीले पीले रंग के होते हैं। मादा पुष्प आकार में नर पुष्पों से बडे होते हैं। मादा फूल छोटी डंडी एवं नीचले भाग में फल आकृति लिए होते हैं। नर पुष्पों की डंडी लम्बी होती है। पौधों में प्राय नर फूल पहले आते हैं तथा बाद में मादा एवं नर पुष्प मिश्रित रूप से आते हैं। फूल प्रात: काल में 5 से 7 बजे के बीच खिलते हैं और 12 बजे दोपहर तक खिले रहकर दोपहर बाद बंद हो जाते हैं। पुष्प खिलने के समय...