Improved Varieties of Radish

Improved Varieties of Radish

मूली फसल उगाने के लि‍ए उन्‍नत किस्‍में 

 

Varieties प्रजाति Developed By विकसित की Average yield औसत उपज( कुं/है) Characters गुण
पूसा चेतकी (Pusa Chetki) IARI 250-300 इसकी जडें शीघ्र तैयार होने वाली मध्‍यम लम्‍बाई की सफेद, तीखी व सतह चिकनी होती है। गर्मी व बरसात दोनो मौसम में बुआई के लिए उपयुक्‍त। बुआई के 35-40 दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्‍त समय मध्‍य अक्‍टूबर से नवम्‍बर तक ।
पूसा हिमानी (Pusa Himani) IARI –  जडें अधिक लम्‍बी, कम तीखी, सफेद रंग की चिकनी होती है। देर से बुआई के लिए उपयुक्‍त । बुआई के 35 से 40 दिनो में तैयार हो जाती है। बुआई का उचित समय अक्‍तूबर माह है।
बोनस आर-33 (Bones R-33) Sungrow Seeds –  यह चेतकी समूह की संकर किस्‍म है। मूली का उपरी सिरा मध्‍यम मोटा, लम्‍बाई 28 से 30 से.मी. नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी सतह होती है। बुआई के 30-35दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्‍त समय मार्च से सितम्‍बर है। मिश्रित खेती के लिए उत्‍तम
शीतल आर-50 (Shital R-50) Sungrow Seeds –  मूली की लम्‍बाई 25 से 30 से.मी.नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी रतह होती है। पत्तियों का रंग हरा होता है। बुआई के 50-52 दिनो बाद तैयार हो जाती है। शीत ऋतु के लिए उपयुक्‍त। उत्‍तर भारत में बुआई का उपयुक्‍त समय अक्‍तूबर, नवम्‍बर व फरवरी है। मिश्रित खेती के लिए उत्‍तम
आर-44 (R-44) Sungrow Seeds –  यह चेतकी समूह की संकर किस्‍म है। मूली का उपरी सिरा मोटा, एक समान लम्‍बाई 30 से 35 से.मी., नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी रतह होती है। पत्तियों का रंग हरा होता है। बुआई के 35-40 दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्‍त समय मार्च से सितम्‍बर है।

Related Posts

………………………………………

Related Posts

rjwhiteclubs@gmail.com
rjwhiteclubs@gmail.com