चने के प्रमुख रोगों पर मौसम का प्रभाव व इनका प्रभावी नियंत्रण

चने के प्रमुख रोगों पर मौसम का प्रभाव व इनका प्रभावी नियंत्रण

Effect of weather on major diseases of gram and their effective control

भारत विश्व का सबसे अधिक चना (लगभग 75%) उत्पादन करने वाला देश है| सारे भारत का लगभग तीन चौथाई उत्पादन तीन राज्यों –म.प्र., उ. प्र. तथा राजस्थान में होता है| भारत में मध्यप्रदेश चने की सर्वाधिक उत्पादन (उत्पादन का 47%) करने वाला प्रदेश है| चने की फसल एक अच्छी आमदनी वाली रवी की फसल है|

मध्यप्रदेश में चने की औसत उपज 864.0 kg/ha है जो देश में चने की औसत उपज से (932.0 kg/ha) और विश्व के औसत उपज (982.0 kg/ha) दोनों से कम है| चने के उत्पादकता में कमी के मुख्य कारक इसमें लगने वाले रोग तथा कीट हैं|

जैविक समस्यायें

विश्व के अलग अलग भागों में अब तक 175 रोग कारकों का पता चला है, जो फफूंद जीवाणु तथा विषाणु जनित होते हैं| मध्यप्रदेश में चने की प्रमुख रोगों में उकठा या उगरा, सूखा जड़ सडन, कालर/ग्रीवा सडन, बीज सडन तथा एस्कोकटा अंगमारी रोग प्रमुख हैं| ये सभी रोग फसल /पौधे की अलग अलग अवस्था तथा परिस्थिति में होता है| यदि किसी रोग का समय पर उपचार ना किया जाए तो, इससे उत्पादन प्रभावित होता है| चने में लगने वाले कुछ रोग, मौसम तथा उनसे नियंत्रण का वर्णन किया गया है|

चने में उकठा या उगरा रोग (फ्यूजेरियम विल्ट)

लक्षण

यह रोग पौधावस्था से लेकर फली लगने तक कभी भी हो सकती है| इस रोग का प्रभाव खेत में छोटे छोटे टुकड़ो में दिखाई देता है| प्रारम्भ में पौधे की ऊपरी पत्तियाँ मुरझा जाती है| जड़ को तने की ओर चीर कर देखने पर ऊतकों में कवक जाल धागेनुमा काले रंग की सरंचना के रूप में दिखाई देता है|

मौसम : इस रोग के लिए अनुकूल मौसम निम्न है|

भूमि का तापमान सामान्य से ज्यादा होने तथा भूमि में नमी की कमी होने से यह रोग ज्यादा फैलता है| ज्यादा असर उथली भूमि या ऊंची भूमि में उगाये गये फसल में होता है| उपर्युक्त 24-25°C तापमान रोग उत्पन्न होने के लिए अनुकूल है हल्की बलुई मिट्टी में कम नमी की दशा में यह रोग ज्यादा फैलता है|

रोग नियंत्रण के उपाय

  • दीर्घ फसल चक्र अपनाएं (3-4 वर्षो)
  • ग्रीष्म कालीन (मई –जून) में गहरी जुताई करें|
  • भूमि / हवा का तापमान ज्यादा (25-26°C) रहने पर बुवाई न करें|
  • सड़ी हुई गोबर की खाद (FYM) 10-15 बैलगाड़ी / हेक्टेयर की दर से डालें|
  • रोग रोधी जातियां /किस्म JG-315, JG-74, JG-218, JG-322, JG-130, JG-14, JG-11, RSV-896,RSV-888, विजय इत्यादि |
  • थाइरम 0 ग्राम तथा कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम से प्रतिकिलो बीज को उपचारित करें |
  • ट्राईकोडर्मा विरीडी का पाउडर 0 ग्राम प्रतिकिलो बीज की दर से उपचारित करें |
  • 5/4 किलोग्राम ट्राईकोडर्मा को 0 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर बुवाई से पहले प्रयोग करें|
  • खडी फसल में लक्षण दिखाई देने पर कार्बेन्डाजिम 50 डब्ल्यू पी का2 प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करें|

चने का स्केलेरोटीनियां कॉलर रॉट तथा तना सडन/ ग्रीवा सडन (भूमि जनित)

कारण –स्केलेरोशियम रोटफसलाई

पौधावस्था से लेकर डेढ़ महीने की अवस्था में पाया जाता है| रोगग्रस्त पौधे पीले होकर मर जाते  है तथा आसानी से उखाड़े जा सकते है| पौधे का ऊपरी भाग पीला होकर मर जाता है| रोग के लक्षण सबसे पहले लम्बे धब्बे के रूप में तने पर दिखाई देते है| जिन पर कवक जाल के रूप में दिखाई देती है| उग्र अवस्था में तना फट जाता है व पौधा मुरझाकर सूख जाता है| संक्रमित भाग पर काले काले गोल कवक के स्केलेरोशिया दिखाई पड़ते हैं| बुवाई 6 सप्ताह में शुरूआती दौर में दिखाई देती है| जमीन व पौधे के पास में सफेद ग्रोथ हो जाता है पौधे के आस पास सडन हो जाता है तथा पौधा जरा सी हवा में गिर जाता है|

मौसम

यह रोग नम जमीन में ज्यादा प्रभावी होता है|

इस रोग के लिए भूमि का तापमान यदि (25-30°C) से ज्यादा तथा भूमि में कम कार्बनिक तत्व हों तो यह रोग ज्यादा फैलता है|

नियंत्रण

  • बोनी के समय तथा पौधावस्था में भूमि में अधिक नमी नहीं होनी चाहिए !
  • बोनी पूर्व रोगी फसल अवशेषों को जलाना चाहिए !
  • गर्मी में खेत की गहरी जुताई करें/ ग्रीष्म कालीन (मई –जून) में गहरी जुताई करें !
  • गोबर की पकी खाद 10-15 बैलगाड़ी / हेक्टेयर डालें!
  • रोग आने पर हल्की सिंचाई करें !
  • बीजोपचार कार्बेन्डाजिम + मैन्कोजैब 2.0 ग्राम +1.0 ग्राम या ट्राईकोडर्मा विरीडी का पाउडर 10.0 ग्राम प्रतिकिलो बीज की दर से उपचारित करें !
  • पौधों को स्वस्थ रखें तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करें !
  • रोग रोधी प्रजातियाँ लगाएं !
  • खड़ी फसल में रोग के लक्षण दिखाई देने पर कार्बेन्डाजिम + मैन्कोजैब (0.2 प्रतिशत घोल) बनाकर छिड़काव करें!

सूखा जड़ सडन (Dry root rot )

रोग के लक्षण

फली बनने तथा दाना भरने की अवस्था में पौधे का सूखे घास के रंग का होना | जड़ो का काली होकर सड़ना एवं तोड़ने पर कड़क से टूट जाना| पौधे सूखकर मर जाते हैं| रोग ग्रस्त पौधे को उखाड़कर देखने पर जड व तने के जुड़ाव वाले स्थान से फफूंद की सफ़ेद वृद्धि दिखाई देते है मुख्य सहायक जडं सड जाता है| फूल तथा फली बनने के समय पत्ती तथा ताना भूरा रंग का हो जाता है|

अनुकूल मौसम

भूमि में नमी की कमी | शुष्क व गर्म वातावरण

नियंत्रण

फसल अवशेष एवं भूमि में उपस्थति बीजानणुओ द्वारा (स्केलेरोशिया)

  • रोग आने पर हल्की सिचाई करें|
  • भूमि की ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई करें|
  • फसल को शुष्क एवं गर्म वातावरण से बचाने हेतु समय से बोनी करें|
  •  रोग रोधी प्रजातियां – JG-11, JG-130, JG-63, CCV-10  इत्यादि का चयन करें |
  • खड़ी फसल में जहां रोग दिखाई दे कार्बेन्डाजिम 1.0 ग्राम प्रति ली. या ट्राईकोडर्मा विरीडी 2.5kg/ha को 50 kg FYM मिलाकर छिटकाव करें !
  • फसल चक्र अपनायें|

चने में एस्कोकईटा अंगमारी रोग

रोग के लक्षण

यह बीज व भूमि जनित रोग है| यह फफूंद के द्वारा होता है| रोग के लक्षण फरवरी-मार्च में दिखाई देते हैं| ग्रसित पौधे के तने, पत्तियां व फलियों पर छोटे गोल व भूरे रंग के धब्बे दिखाई पड़ते है|

अनुकूल मौसम

सामान्यत यह रोग दिसम्बर माह के अन्त या जनवरी के प्रथम सत्ताह में या जनवरी में फुल तथा फली बनने के समय पौधों को प्रभावित करता है|

आर्द्र मौसम High humidity एवं भूमि में ज्यादा नमी तथा सामान्य से कम तापमान रहने पर यह रोग तेजी से फैलता है आर्द्र मौसम में जब तेज हवाएं (फरवरी व मार्च माह) तथा तापमान 22 से 26°C के बीच होता है तब इस रोग का पौधों में तेजी से फैलता है |

रोग नियंत्रण

  • गर्म पानी का उपचार 52°C, 10 मिनिट तक बीज उपचारित कर बोयें !
  • ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई करें, फसल चक्र अपनायें!
  • बीमारी से ग्रस्त पौधों के अवशेषो को खेतों से हटायें!
  • खड़ी फसल में कार्बेन्डाजिम 1.5 ग्राम/लीटर पानी में या प्रोपीकोनाजोल 1.0 या मैन्कोजेब 2.5 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें !
  • रोग रोधी प्रजातियां – C-215, C-325, C-727, JG-715, ICC-66, ICC-202, इत्यादि का चुनाव करें !
  • बीजोपचार कार्बेन्डाजिम 1.0 ग्राम+ थायरम 2.0 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से करें| 

चने में अल्टरनेरिया अंगमारी रोग

फफूंद अल्टरनेरिया, इस रोग का प्रकोप विगत वर्षों से प्रदेश में अधिक देखा जा रहा है !

 रोग के लक्षण

फूल तथा फली बनने की अवस्था में फसल बढ़वार अधिक होने पर इस रोग का प्रकोप होता है| प्रारम्भ में पौधे के नीचे की पत्तियों में पीलापन दिखाई देता है| पत्तियों पर छोटे गोल तथा बैगनी रंग के धब्बे बनते है| जो बाद में बड़े होकर भूरे रंग में बदल जाते है, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है व फलियाँ बहुत कम लगती है| तने पर लम्बे एवं भूरे काले धब्बे बनते है|

रोग नियंत्रण

  • अत्यधिक वानस्पतिक वृद्धि पर नियंत्रण रखें|
  •  संक्रमित पौधों को उखाड़कर जला दें !
  • रोग दिखते ही मैन्कोजेब का 0.3 प्रतिशत या कार्बेन्डाजिम 75 wp 0.2 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें 
  • कॉपर आक्सीक्लोराइड 50 WP 3.0 ग्राम/लीटर या कार्बेन्डाजिम 75 wp 1.0 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें !
  • रोग रोधी किस्म- गणगौर की बुवाई करें|

चने में गेरूआ (RUST) रोग Air born

यह रोग अत्यधिक आर्द्ता तथा कम तापमान में होता है|

उपचार

  • मैन्कोजेब 2.5 ग्राम/लीटर या आक्सीकार्बोक्सीन 2.5 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें !

चने में चूर्णित आसिता (Powdery mildew) रोग

सफ़ेद पाउडर की तरह पत्तियों पर धब्बा प्रभावित पत्तियों का रंग परपल रंग का होकर मर जाता है| कार्बेन्डाजिम 2.5 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें !

चने के प्रमुख कीट

चने की इल्ली या घेंटी छेदक:

सामान्यत: इस कीट का ज्यादा प्रकोप फसल में दो बार होता है जिसे प्रथम व दुतीय पीक से जाना जाता है| इल्ली प्रकोप की सक्रियता के आंकलन हेतु 1 मीटर पौधों की कतार में 2 या 2 से अधिक इल्ली दिखाए देने पर कीटनाशकों का भुरकाव या छिड़काव करें| कीट सर्वेक्षण हेतु कम से कम 20 नमूने प्रति एकड़ में फूल तथा घेंटी आते समय लेना चाहिए|

प्रथम पीक : दिन का अधिकतम तापमान 25-27°C तथा न्यूनतम तापमान 09-14°C रहने पर इल्ली का प्रकोप ज्यादा होता है | साथ ही साथ आपेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत तथा 87 प्रतिशत के आस पास रहने पर भी इस कीट की सक्रियता बढ़ जाती है तथा फसल को ज्यादा नुकसान होता है |

 दुतीय पीक: दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34.5°C तथा न्यूनतम तापमान 13 से 16°C के बीच हो तो कीट की संख्या ज्यादा होती है|

नियंत्रण के उपाय :

  • प्रारम्भिक अवस्था में एन.पी.वी. 250 एल.ई. प्रति हेक्टेयर की दर से 15-20 दिनों की अंतराल से तीन बार उपयोग में लेंवें|
  • पक्षियों के बैठने के लिए खेतों में T टाईप की खूंटी लगाएं| 3-4 फुट लम्बाई के T आकार की 100 से 150 खूंटी प्रति हेक्टेयर लगाएं|
  • खड़ी फसल में 50% फूल आने पर बी.टी. 1500 मि.ली. या नीम का तेल 700 मि.ली. प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें या मिथाईल पैराथियान 2 प्रतिशत चूर्ण का 20-25 किलो. प्रति हेक्टेयर की दर से भुरकाव करें|
  • NSKE 5% + 1% साबुन का घोल बनाकर छिड़काव करें|
  • NPV @ 250-500 लीटर /हेक्टेयर या नीम का तेल 2.0 लीटर/हेक्टेयर
  • न्यूकिलयर पॉली हाइड्रो वायरस एल.ई. या बैसीलस थूरिन्जियेंसिस का 1 kg /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें|
  • JG-315, JG-74 इत्यादि प्रजातियाँ लगाएं|
  • फ्लूबेंडीमाइट 39.35% एस.सी. दवा की 100 ग्राम /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें |
  • इन्डोक्साकार्ब 14.5 एस.सी. 400 मि.ली. /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें |  
  • ट्राईजोफास 40 ई.सी. 780 मि.ली. से 1200 मि.ली. /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें |

चने की कट वर्म व दीमक

  • बुवाई थालों में करें ताकि कट वर्म का पौध के उगने के समय कम हानि हो|
  • क्विनालफॉस 1.5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलो. /हेक्टेयर की दर से बुबाई से पूर्व मिट्टी में अच्छे से मिला दें|
  • स्प्रींकलर विधि से दिन में पानी लगाने से कीट के लार्वा जो पत्तियों में छिपे रहते है वो गिर जाते हैं जिसे चींटिया खा जाती हैं|
  • NSKE @ 5% का उपयोग करें|
  • प्रोफिनोफास 50 ई.सी. @ 1500 मि.ली. /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें या क्विनालफॉस 25 ई.सी. 1000 मि.ली. /हेक्टेयर की दर से उपयोग करें |

अनुकूल मौसम

चने के इल्ली की सक्रियता दिसम्बर माह के मध्य अधिक होती है जब कि तापमान 13.7 से 28.2°C तथा सापेक्षिक आर्द्रता 51 से 98% रहती है|

दिन में सूर्य की धूप की अवधि 7-9 घंटे तथा कम हवा की गति 0.4 से 0.5 किलोमीटर/ घंटे के साथ शुष्क अवधि कट वर्म के संख्या वृद्धि के लिए अनुकूल होती है|  


Authors:

अजय कुमार श्रीवास्तव , आर.एस.सिसोदिया, दीपक कोरडे एवं योगरंजन  

कृषि मौसम इकाई

कृषि महाविद्यालय, टीकमगढ़ (म.प्र.)- 472001

 E.mail: aksri.delhi@gmail.com

Related Posts

बाजरा के 4 प्रमुख रोग, लक्षण, बचाव...
Four major diseases of Millet, their symptoms, prevention and control बाजरा...
Read more
आम के फलों और पौधा में कटाई...
Management of major post-harvest fungal diseases of mango fruits and...
Read more
धान का बकाने रोग: लक्षण और प्रबंधन
Bakanae disease of rice: Symptoms and Management धान भारत की सबसे...
Read more
कपास में सूत्रकृमि और फफूंद का परस्पर...
Nematode and fungal interactions in cotton, their symptoms, management and...
Read more
गेहूँ में खुला कंडवा (लूज स्मट) रोग...
Symptoms, disease spread and disease management of loose smut disease...
Read more
अनार में जड़गांठ सूत्रकृमि का प्रबंधन
Management of Root-knot Nematode in Pomegranate सूत्रकृमि (निमेटोड) एक तरह का...
Read more
rjwhiteclubs@gmail.com
rjwhiteclubs@gmail.com