अरहर की फसल में रोग प्रबंधन के उपाय

अरहर की फसल में रोग प्रबंधन के उपाय

Disease management measures in Arhar (Pigeonpea) crop

अरहर खरीफ की मुख्य दलहनी फसल है | दलहनी फसलों में चना के बाद अरहर का स्थान है| अरहर अंतर फसल एवं बीच के फसल के रूप में उगाई जाती है, अरहर ज्वार, बाजरा, उर्द एवं कपास के साथ बोई जाती है |अन्य फलों की तरह अरहर में भी रोग का प्रकोप होता है जिनमें से कुछ रोगों के संक्षिप्त विवरण एवं प्रबंधन नीचे दर्शाया गया है |

अरहर की फसल में उकठा रोग (विल्ट) :-

यह रोग फ्यूजेरियम नामक कवक से होता है | इस रोग में पौधा पीला पड़कर सुख जाता है | फसल में फूल एवं फल लगने की अवस्था में एवं बारिश के बाद इस रोग का प्रकोप अधिक होता है | रोग ग्रसित पौधों की जडें सड़कर गहरे रंग की हो जाती हैं तथा छाल हटाने पर जड़ से लेकर तने तक काले रंग की धारियां पाई जाती हैं | एक ही खेत में कई वर्षों तक अरहर की फसल लेने पर इस रोग की उग्रता बढती है |

 

Disease management in Arhar or pegionpea

प्रबंधन –

  • जिस खेत में रोग का प्रकोप अधिक हो वहां 3-4 साल तक अरहर की फसल न लें |
  • खेतों की ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करें |
  • ज्वार के साथ अरहर की फसल लेने से रोग की तीव्रता में कमी की जा सकती है|
  • कवक नाशी जैसे बेनोमील 50% + थायरम 50% के मिश्रण का तीन ग्राम प्रति किलो बीज की डर से उपचारित करें |
  • ट्राइकोडर्मा  4 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करके बोएं |
  • रोग रोधी किस्में आशा, राजीव लोचन, सी -11 आदि का उपयोग बुआई हेतु करें |

 

अरहर का बाँझ रोग –

यह रोग विषाणु जनित है जिसका वाहक एरियोफिड माईट है जो की एक प्रकार का सूक्ष्म जीव है| इस रोग की अधिकता के कारण 75% तक उत्पादन में कमी देखी गयी है | रोग से ग्रसित पौधे पीलापन लिए हुए झाड़ीनुमा हो जाते हैं | पत्तियों के आकार में कमी, शाखाओं की संख्या में वृद्धि तथा पौधों में आंशिक या पूर्ण रूप से फूलों का नहीं आना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं| फूल नहीं आने से फल नहीं लगते इसलिए इस रोग को बाँझ रोग कहते हैं | फसल पकने की अवस्था में रोगी पौधे लम्बे समय तक हरे दिखाई देते हैं जबकि स्वस्थ पौधे परिपक्व होकर सूखने लगते हैं |  

अरहर का बाँझ रोग –

प्रबंधन –

  • जिस खेत में अरहर लगाना हो उसके आसपास अरहर के पुराने एवं स्वयं उगे हुए पौधे नष्ट कर देना चाहिए|
  • खेत में जैसे ही रोगी पौधे दिखे उनको उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए|
  • फसल चक्र अपनाना चाहिए|
  • रोग रोधी प्रजातियाँ जैसे:- पूसा-9, आई.सी.पी.एल.-87119, राजीव लोचन, एम.ए.-3, 6, शरद आदि का चयन करना चाहिए|
  • फय़ूराडान 3 जी., की 3 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की डर से उपचारित करना चाहिए एवं फसल की प्रारंभिक अवस्था में कैल्थेन (1 मिली./ली. पानी) का छिडकाव रोगवाहक माईट के रोकथाम में प्रभावी होता है |

अरहर की फसल में तना अंगमारी रोग (स्टेम ब्लाइट):

यह रोह कवक के द्वारा होता है | इसका प्रकोप 7 दिन से लेकर एक माह के पौधों में दिखाई देता है | शीघ्र पकने वाली किस्मों में इस रोग का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक होता है | प्रभावित पौधों की पत्तियों पर पनीले धब्बे बन जाते हैं एवं एक सप्ताह के भीतर पूरी पत्तियां जलकर नष्ट हो जाते हैं | साथ ही तने एवं शाखाओं पर धब्बे गोलाई में बढ़कर उतने भाग को सुखा देते हैं, जिससे तना एवं शाखाएं टूट जाती हैं | इस रोग का प्रकोप कम उम्र के पौधों में अपेक्षाकृत अधिक होता है| अनुचित जल निकास वाले क्षेत्रों में भी इस बीमारी का प्रभाव अधिक होता है |

  तना अंगमारी रोग (स्टेम ब्लाइट):प्रबंधन:-

  • बीजों को बुवाई से पूर्व रिडोमिल नामक कवकनाशी की 2 ग्रा. मात्रा प्रति किग्रा.बीज की से उपचारित करें |
  • खेतों में जल निकास की उचित व्यवस्था करें |
  • जहाँ इस रोग का प्रकोप अधिक होता है वहां 3-4 वर्ष तक अरहर की फसल नहीं लेनी चाहिए |
  • रोग की प्रारभिक अवस्था में ताम्रयुक्त कवकनाशी जैसे फायटोलान 50% की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी की दर से या रिडोमिल एम.जेड. 1.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी की दर से 10-12 दिन के अन्तराल में छिडकाव करना चाहिए |
  • रोगरोधी किस्में जैसे :- पूसा-9, एन.ए.-1, एम.ए.-6, बहार, शरद, अमर आदि का चुनाव करना चाहिए |

 


Authors:

Mahendra Patel and Chanchala Rani Patel

Department of Agriculture, Raigarh- 496001, Chhattisgarh

Email: chanchalaranipatel@gmail.com

Related Posts

अरहर में समन्‍वि‍त रोग प्रबंधनअरहर में समन्‍वि‍त रोग प्रबंधन
Integrated Disease Management in Pigeonpea pulse crop
 दलहनी फसल अरहर में एकीकृत रोग प्रबंधन Pigeon pea is an...
Read more
Integrated management of major diseases and insect...
अरहर के मुख्‍य रोगों तथा कीटों का एकीकृत प्रबंधन Pigeonpea (Cajanus...
Read more
6 Major insect pests of Pigeonpea and...
अरहर या तूर फसल के 6 प्रमुख कीट पतंग और...
Read more
बाजरा के 4 प्रमुख रोग, लक्षण, बचाव...
Four major diseases of Millet, their symptoms, prevention and control बाजरा...
Read more
आम के फलों और पौधा में कटाई...
Management of major post-harvest fungal diseases of mango fruits and...
Read more
धान का बकाने रोग: लक्षण और प्रबंधन
Bakanae disease of rice: Symptoms and Management धान भारत की सबसे...
Read more
rjwhiteclubs@gmail.com
rjwhiteclubs@gmail.com