21 Feb Improved Varieties of Radish
Posted at 09:52h
in Crop Varietes
मूली फसल उगाने के लिए उन्नत किस्में
Varieties प्रजाति | Developed By विकसित की | Average yield औसत उपज( कुं/है) | Characters गुण |
पूसा चेतकी (Pusa Chetki) | IARI | 250-300 | इसकी जडें शीघ्र तैयार होने वाली मध्यम लम्बाई की सफेद, तीखी व सतह चिकनी होती है। गर्मी व बरसात दोनो मौसम में बुआई के लिए उपयुक्त। बुआई के 35-40 दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्त समय मध्य अक्टूबर से नवम्बर तक । |
पूसा हिमानी (Pusa Himani) | IARI | – | जडें अधिक लम्बी, कम तीखी, सफेद रंग की चिकनी होती है। देर से बुआई के लिए उपयुक्त । बुआई के 35 से 40 दिनो में तैयार हो जाती है। बुआई का उचित समय अक्तूबर माह है। |
बोनस आर-33 (Bones R-33) | Sungrow Seeds | – | यह चेतकी समूह की संकर किस्म है। मूली का उपरी सिरा मध्यम मोटा, लम्बाई 28 से 30 से.मी. नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी सतह होती है। बुआई के 30-35दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्त समय मार्च से सितम्बर है। मिश्रित खेती के लिए उत्तम |
शीतल आर-50 (Shital R-50) | Sungrow Seeds | – | मूली की लम्बाई 25 से 30 से.मी.नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी रतह होती है। पत्तियों का रंग हरा होता है। बुआई के 50-52 दिनो बाद तैयार हो जाती है। शीत ऋतु के लिए उपयुक्त। उत्तर भारत में बुआई का उपयुक्त समय अक्तूबर, नवम्बर व फरवरी है। मिश्रित खेती के लिए उत्तम |
आर-44 (R-44) | Sungrow Seeds | – | यह चेतकी समूह की संकर किस्म है। मूली का उपरी सिरा मोटा, एक समान लम्बाई 30 से 35 से.मी., नीचे से नुकीली होती है इसका गूदा रवेदार तथा कम तीखा व सफेद रंग की चिकनी रतह होती है। पत्तियों का रंग हरा होता है। बुआई के 35-40 दिनो बाद तैयार हो जाती है। बुआई का उपयुक्त समय मार्च से सितम्बर है। |
Related Posts
सब्जी माइक्रोग्रीनस - पोषण का एक संभावित स्रोत
Microgreens are young...
Development of Hilly Agriculture With Protected Agriculture Technology
पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि के...
उष्णकटिबंधीय गाजर की गुणवत्ता बीज उत्पादन तकनीक
Carrot has high yield...
Advanced Farming Technique of Beetroot.
चुकंदर का शुमार मीठी सब्जियों में...
Techniques for Carrot cultivation and its seed production
गाजर की खेती...
Seed Production technology of Rooted Vegetable Crops
जड़ वाली सब्जियों में मूली,...