Agriculture Knowledge for Everyone

सुअर पालन Tag

Pig farming an introduction हमारा देश तेजी से बढती आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों का सामना कर रहा है, इनके समाधान के लिए पशु पालन हेतु समन्वित दृष्टिकोण अपनाने की जरुरत है। विभिन्न पशुधन प्रजातियों में, सुअर पालन मांस उत्पादन के लिए सबसे अधिक संभावनापूर्ण स्त्रोत है और सुअर ब्रायलर के बाद आहार को सबसे अधिक मांस में परिवर्तित करने वाले पशु हैं मांस उपलब्ध कराने के अलावा, ये शूक (कडे बाल) और खाद के भी स्त्रोत हैं. सुअर पालन मौसमी रुप से रोजगार प्राप्त करने वाले ग्रामीण किसानों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और अनुपुरक आय भी पैदा होगी जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. सुअर पालन के फायदे निम्नानुसार है। ब्रायलर को छोडकर मांस उत्पन्न करने वाले किसी अन्य वर्ग के जानवरों की तुलना में सुअर दिए गए आहार के वजन से अधिक वजन प्राप्त करते हैं. अर्थात् सुअर में आहार को अधिकतम रुपांतरित करने की क्षमता होती है। सुअर अनाज, दाना, फेंकने योग्य आहार और कचरा जैसे विभिन्न प्रकार के आकार का उपयोग कर सकते हैं और उसे मूल्यवान पोषक मांस में परिवर्तित कर सकते हैं. हालांकि फेकने योग्य अनाज, कचरा और अन्य असंतुंलित आहार से उनकी आहार क्षमता कम हो सकती है। वे कम अवधि के अंतराल पर बहुत से शिशु सुअरों...