लोकी (घीया) की उन्‍नत किस्‍में

Varieties प्रजाति

Developed By विकसित की

 yield उपज

(कु./है.)

Characters

पूसा मेघदूत (Pusa Meghdoot)

भारतीय कृषि अनुसंधान संसथान

-

यह प्रजाति गर्मी एवं वर्षा दोनों ऋतुओं में उगाई जाती हैं। यह संकर किस्‍म पीएसपीएल त‍था सलेक्‍शन-2 के संकरण से विक्‍सित की गयी है। इसके फल हरे लम्‍बे एवं कोमल होते हैं तथा इसकी उपज पीएसपीएल की तुलना में 50% अधिक होती है।

पूसा मंजरी (Pusa Naveen)

भारतीय कृषि अनुसंधान संसथान

 

इस किस्‍म का विकास पीएसपीआर एचं सलेक्‍सन-11 के संकरण से किया गया है। इसके फल हरे गोल एवं कोमल होते हैं। यह संकर किस्‍म पीएसपीआर की अपेक्षा 48% अधिक उपज देती है। उत्‍तर भारत में यह प्रजाति गर्मी एवं वर्षा दोनों ऋतुओं के लिए उपयुक्‍त है।

पूसा नवीन (Pusa Naveen)

भारतीय कृषि अनुसंधान संसथान

325

उत्‍तर भारत में यह प्रजाति गर्मी एवं वर्षा दोनों ऋतुओं में उगाई जाती हैं। इसके फल सीधे, 30-35 से.मी.लम्‍बे, बेलनाकार एवं 800 से 850 ग्राम औसत भार वाले होते हैं। डिब्‍बाबंदी एवं परिवहन के लिए यह सर्वोत्‍तम प्रजाति है। मध्‍य प्रदेश व महाराष्‍ट्र के लिए 1992 मे अनुमोदित

पूसा सन्‍देश

Pusa Sandesh

भारतीय कृषि अनुसंधान संसथान

320

फल आकर्षक, हरा, गोल, मध्‍यम आकार का वजन 600 ग्रा. पहली तूडाई 55 से 60 दिन में (खरीफ) एवं 60 से 65 दिन (ग्रीष्‍म), उत्‍तर मैदानी भागों के लिए 1994 मे अनुमोदित हुई

पंजाब कोमल (Punjab Komal)

पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय

290

यह अगेती किस्‍म है जो 70 दिनों में तोडने योग्‍य हो जाती है। इसके फल मध्‍यम आकार के हल्‍के हरे तथा मुलायम होते हैं, जिनका औसत वजन 600 ग्राम होता है। एक लता पर 10-12 फल लगते हैं यह मोजैक रोग अवरोधी किस्‍म है।

पंजाब राउण्‍ड (Punjab Round)

पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय

345

इस किस्‍म के फल गोल,मुलायम एवं चमकीले होते हैं। पके फलों का रंग उपर से हल्‍का हरा और गुदा सफेद होता है।

प्रोलिफिक लोंग (Prolific Long)

भा.कृ.अ.सं.

245

इसके फल 40-50 सें.मी लम्‍बे, हरे रंग के तथा अधिक उपज देने वाले होते हैं।

पुसा समर प्रोलिफिक राउण्‍ड (Pusa summer Prolific Round)

भा.कृ.अ.सं.

245 से 300

इसके फल गोल एव्र हरे रंग के होत हैं। यह जाति ग्रीष्‍म ऋतु के लिए बहुत उपयुक्‍त है परन्‍तु इसे वर्षा ऋतु में भी आसानी से उगाया जाता है।

पुसा संतुष्टि (Pusa Santushti)

भा.कृ.अ.सं.

285  (खरीफ)

261  (ग्रीष्‍म) 

High yielding variety with high nutritional quality. Fruits are attractive green, smooth with normal pubescence and pearshape (fruit length -18.50 cm, and fruit diameter - 12.40 cm). The fruit sets under low temperature (10-12º C) as well as high temperature (35-40ºC). The fruit weight is 0.8 to 1.0 kg. It matures in 55 to 60 days. Recommended  for growing in NCR Delhi in 2007

पुसा हाइब्रिड 3 (Pusa Hybrid-3)

भा.कृ.अ.सं.

425 (ग्रीष्‍म)

470 (खरीफ)

यह अगेती संकर किस्‍म है इसके फल लम्‍बे,सीधे एव्र आकर्षक हरे रंग के होते हैं। फलों का औसत वजन 1 किलोग्राम है। यह जाति डिब्‍बाबंदी व दूरस्‍थ स्‍थानों को भेजने के लिए बहुत उपयुक्‍त है। दिल्‍ली व हरियाणा के लिए 2007 में अनुमोदित हुई।

उत्‍तरा (Uttra)

JK Seeds

यह संकर किस्‍म है इसके फल 35-40 से.मी.लम्‍बे, लंबाकार एवं एक समान होते हैं। फलों का औसत वजन 400-600 ग्राम है। पहली तुडाई 55 से 60 दिनों में हो जाती है। यह जाति दूरस्‍थ स्‍थानों को भेजने के लिए बहुत उपयुक्‍त है

स्‍वाति (Swati)

Sungro seeds

-

इसके फल 45-60 से.मी.लम्‍बे, बेलनाकार, हल्‍के हरे र्रग के एवं मुलायम गुदे वाले होते हैं। फलों का औसत वजन 1200-1500 ग्राम है। पहली तुडाई 50 से 55 दिनों में हो जाती है। यह जाति अधिक ठंड को छोडकर सभी मौसम मे बुआई लिए उपयुक्‍त है

लट्टू न.17 (Lattu no 17)

Sungro seeds

-

इसके फल लट्टू जैसे आकार के, हरे र्रग के एवं मुलायम गुदे वाले होते हैं। फलों का औसत वजन 500-600 ग्राम है। पहली तुडाई 50 से 55 दिनों में हो जाती है। यह जाति पंजाब, उत्‍तर पुर्व भारत में बुआई लिए उपयुक्‍त है

New articles