Agriculture Knowledge for Everyone

आम का फलन Tag

Insects and pests of Mango and their management techniques फलों का राजा आम हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण फल है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, बिहार, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, उडीसा, महाराष्ट्र, और गुजरात में व्यापक स्तर पर की जाती है। आम के लिए गहरी तथा अच्छी जल निकास वाली मिट्टी उपयुक्त मानी गई है। मिट्टी का पी.एच. मान ६.५ – ७.५ के बीच सही माना गया है। आम का सफल उत्पादन पोषण- जलवायु में किया जा सकता है। बौर, फूल आने की अवस्था में वर्षा होने या बदली छाई रहना आम की फ़सल के लिए नुकसानदेय होता है। यह पूरे देश में सफलतापूर्वक उगाया जाता है। आम पाले के लिए अति संवेदनशील है अतः बाग़ को आरम्भ के कुछ वर्षों में पाले से बचाना अति आवश्यक है। आम पर लगने वाले कीट १. आम की गुठली का घुन (स्टोन वीविल) इस घुन की इल्ली आम की गुठली में छेद कर के घुस जाती है और उसके अन्दर अपना भोजन लेती रहती है। कुछ दिनों बाद ये गूदे में पहुँच जाती है और उसे क्षति पहुंचती है। कुछ देशों ने इस कीट से ग्रसित बाग़ से आम का आयात अपने यहाँ पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया है।     रोकथाम: इस कीड़े को नियंत्रित करना अत्यंत दुष्कर होता है इसलिए जो भी फल पेड़ से गिरे उसे...