25 Feb Commiphora wightii or Guggal cultivation.
गुग्गल की खेती कैसे करें गुगल एक छोटा पेड है जिसके पत्ते छोटे और एकान्तर सरल होते हैं। यह सिर्फ वर्षा ऋतु में ही वृद्धि करता है तथा इसी समय इस पर पत्ते दिखाई देते हैं। शेष समय यानि सर्दी तथा गर्मी के मौसम में इसकी वृद्धि अवरूद्ध हो जाती है तथा पर्णहीन हो जाता है। सामान्यत: गुग्गल का पेड 3-4 मीटर ऊंचा होता है। इसके तने से सफेद रंग का दूध निकलता है जो इसका का उपयोगी भाग है। प्राकृतिक रूप से गुग्गल भारत के कर्नाटक,राजस्थान,गुजरात तथा मघ्यप्रदेश राज्यों में उगता है। भारत में गुग्गल विलुप्तावस्था के कगार पर आ गया है, अत: बडे क्षेत्रों मे इसकी खेती करने की जरूरत है। हमारे देश में गुग्गल की मांग अधिक तथा उत्पादन कम होने के कारण अफगानिस्तान व पाकिस्तान से इसका आयात किया जाता है। गुग्गल उगाने के लिए जलवायु एवं भूमि: गुग्गल उगाने के लिए उष्णकटिबंधीय,कम वर्षा वाले तथा शुष्क जलवायु वाले क्षेत्र उपयुक्त होते हैं। यह अन्य छायादार वृक्षों के साथ अधिक वृद्धि करता है। अत: इसे वनो या बगीचों में, खेतो की मेढों पर, छायादार पेडों के नीचे, फैंसिगं के रूप में लगाया जा सकता है। रेतीली, पहाडी मृदा जिसमें जल निथार अच्छा हो,इसके लिए बहुत उपयुक्त है। यह शुष्क स्थानों में भी अच्छी वृद्धि करता है इसलिए असिंचित क्षेत्रों...