Agriculture Knowledge for Everyone

कद्दू लगने वाले रोग Tag

Major insects and disease of cucurbit seed crop and their control in  बीज उत्‍पादन फसल में विभिन्‍न प्रकार के कीडों का आक्रमण होता है। कद्दू जातीय सब्‍जी फसलों में बीज उत्‍पादन के दौरान लगने वाले कीडों तथा उनका नियंत्रण कद्दू जातीय बीज फसलों के प्रमुख कीट कटवर्म:  यह कीट नन्‍हे या उगने वाले पौधों के बीजपत्रों या पोधें के शीर्ष को काट देते हैं जिससे खेत में पौधों की संख्‍या कम हो जाती है। इसके नियंत्रण के लिए बीजों की बुवाई के समय या पौध रोपाई के समय दो चम्‍मच कार्बोफ्यूरान प्रति थमला (यानि 1.5 किग्रा/हैक्‍टेयर) के हिसाब से मिलाना चाहिऐ। लाल भृंग:  यह चमकीले लाल रंग का कीट पौधे की पत्तियों को, विशेषकर प्रारम्भिक अवस्‍था में, खाकर छलनी जैसा बना देता है। ग्रसित पत्तियां फट जाती हैं तथा पौधों की बढवार घट जाती है। इसके नियंत्रण के लिए कार्बिरिल (सेविन) का 0.2 % के घोल का छिडकाव प्रभावी रहता है। लीफ माइनर:  यह पत्तियो के ऊपरी भाग पर टेढे मेढे भूरे रंग की सुरंग बना देता है। इसके नियंत्रण के लिए नीम के बीजों का सत (5%) या वर्टीमैक्‍स या ट्रायोफोस 0.05% का तीन सम्‍ताह के अंतराल पर छिडकाव करना चाहिये। ब्‍लीस्‍टर बिटिल:  यह आर्कषक चमकीले रंग तथा बडे आकार का भृंग है। इसके पंखों के ऊपर तीन काले एवं तीन पीले रंग की पटिटयां होती हैं। यह पुष्‍प कलियों तथा...