Agriculture Knowledge for Everyone

करी पता Tag

Family Nutrition through Kitchen garden रसोई उद्यान या घर उद्यान या पोषण उद्यान मुख्य रूप से परिवार के उपयोग के लिए ताजा सब्जियों को प्रदान करने का इक माध्यम है। विभिन्न सब्जियों को पाने के लिए उपलब्ध जमीन में विभिन्न सब्जियां अलग अलग समय में उगाई जाती हैं। बगीचे का क्षेत्र, लेआउट, फसल चयन भूमि की उपलब्धता और प्रकृति पर निर्भर करते हैं। ग्रामीण शेत्र में भूमि कि उपलब्धता सीमित नहीं है किन्तु शहरी इलाकों में, भूमि कि कमी के कारण रसोई उद्यान को सीमित उपलब्ध क्षेत्र, इमारतों के छतों में बर्तन या सीमेंट बैग में फसलों को उगा कर किआ जाता है । यह परिवार के पोशन को सुनिसचित करता है । एक रसोई उद्यान या घर उद्यान के अनूठे फायदे हैं जैसे  विटामिन और मिनिरल से बहुमूल्य पौष्टिक ताजा फल और सब्जियां कि निकटतम उपलब्धता,  जहरीले रसायनों से मुक्त फलों और सब्जियों की आपूर्ति,  सब्जियों को खरीदने के लिए व्यय को बचाने में सहायता, श्रम की गरिमा के बारे में बच्चों के भीतर जागरूकता, बाजार से खरीदे जाने वाले सब्जी की तुलना में घर के बगीचों के सब्जी का सेवन बेहतर होता है। साइटें चयन घर में जमीन की कमी के कारण एक रसोई उद्यान को स्तापित करने के लिए साइट के चयन के लिए विकल्प सीमित है। आम तौर पर एक रसोई उद्यान घर के पिछवाड़े में...