Agriculture Knowledge for Everyone

कृषि आधारित उद्योग Tag

बिहार में कृषि आधारित उद्योगों की संभावनायें कृषि उत्पाद की अधिक मात्रा गाँवों में उपलब्ध होती है। अतः कृषि उत्पाद पर आधारित उद्यम का विकास गाँवों में सुनिश्चित होना चाहिए। कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ गाँवों के बेरोजगार ग्रामीण युवकों को नये-नये उद्यम लगाने के लिए प्रेरित करना भी आवश्यक है। इस प्रकार के प्रयास बेरोजगार ग्रामीणों को गाँवों से पलायन रोकने तथा अलगाव एवं अन्य सामाजिक बुराईयों में भी कमी आयेगी। कृषि उत्पादों में अनेक ऐसे उद्योग है जिन्हें ग्रामीण एवं बेरोजगार बन्धु अपनाकर अपना सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह के उद्योग लगाये जा सकते हैं जैसे मशरुम उद्योग, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, पौलटरी फार्म उद्योग, जैविक गुड़ उद्योग, आलू एवं सब्जी आधारित उद्योग, डेयरी उद्योग, लकड़ी का फर्नीचर, फल एवं फूल उद्योग आदि जिसमें प्राथमिक कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर उनका मूल्यवर्धन किया जा सकता है। सरकार कृषि आधारित उद्योग में लगने वाली लागत पर सब्सिडी भी दे रही है। गेंहूं प्रमुख खाद्य पदार्थों में एक है तथा आर्थिक विश्लेषण से Kkr हुआ है कि इसका प्रारंभिक बाजार मूल्य, उत्पादन मूल्य के लगभग ही होता है। पारिवारिक उपभोग आवश्यकता से ज्यादा पैदावार अनेक ऐसे उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं जिनमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। विशेषकर बेकरी उद्योग, दलिया उद्योग, सूजी...