Agriculture Knowledge for Everyone

कृषि क्षेत्र में उद्यमता Tag

Entrepreneurship in agriculture and related areas कृषि क्षेत्र रोजगार तथा आजीविका सृजन में इसके उच्चांश के कारण कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था का मूलाधार माना जाता है। यह 52 प्रतिशत कार्यबल को रोजगार उपलब्ध कराकर आधे बिलियन से अधिक लोगों को सहारा देता है। राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान वर्ष 2006-07 में लगभग 18.5 प्रतिशत है। यह कच्ची सामग्री का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत है तथा अनेक औद्योगिक उत्पादों विशेषत: उर्वरक, कीटनाशी, कृषि औजार तथा अनेक प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं के लिए इसकी भारी मांग है। कृषि मंत्रालय के अंतर्गत कृषि एवं सहकारिता विभाग कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उत्तरदायी नोडल संगठन है। यह देश के भूमि, जल, मृदा तथा पौध संसाधनों के इष्टतम उपयोग के जरिए तीव्र कृषि संबंधी संवृद्धि हासिल करने की ओर लक्षित राष्ट्रीय नीतियों तथा कार्यक्रमों के निरुपण तथा क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी है। कृषि के राज्य विषय होने के कारण यह राज्य सरकारों का उत्तरदायित्व है कि वे अपने संबंधित राज्य के भीतर इस क्षेत्र की संवृद्धि तथा विकास का सुनिश्चय करें। तदनुसार, अनेक राज्यों में पृथक विभाग स्थापित किए गए है। सरकार द्वारा हाल के वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं - राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीआई), राष्ट्रीय कृषक नीति 2007, कृषकों को सांस्थानिक, ऋण प्रदान करना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा...