Agriculture Knowledge for Everyone

केंचुए Tag

Vermicompost: An excellent bio-fertilizer Earthworm compost or vermicompost is an excellent biofertilizer rich in nutrients. It is made by decomposing vegetation and food waste etc. by insects like earthworms. Due to controlled temperature, bacteria remain active and functional. Vermicompost is ready within one and a half to two months. It contains 2.5 to 3% nitrogen, 1.5 to 2% sulfur and 1.5 to 2% potash. केंचुआ खाद या वर्मीकम्पोस्ट (Vermicompost) पोषण पदार्थों से भरपूर एक उत्तम जैव उर्वरक है। यह केंचुआ आदि कीड़ों के द्वारा वनस्पतियों एवं भोजन के कचरे आदि को विघटित करके बनाई जाती है। वर्मी कम्पोस्ट में बदबू नहीं होती है और मक्खी एवं मच्छर नहीं बढ़ते है तथा वातावरण प्रदूषित नहीं होता है। तापमान नियंत्रित रहने से जीवाणु क्रियाशील तथा सक्रिय रहते हैं। वर्मी कम्पोस्ट डेढ़ से दो माह के अंदर तैयार हो जाता है। इसमें 2.5 से 3% नाइट्रोजन, 1.5 से 2% सल्फर तथा 1.5 से 2% पोटाश पाया जाता है। केंचुआ, कृषकों का मित्र एवं भूमि की आंत कहा जाता है। यह सेन्द्रिय पदार्थ (ऑर्गैनिक पदार्थ), ह्यूमस व मिट्टी को एकसार करके जमीन के अन्दर अन्य परतों में फैलाता है इससे जमीन पोली होती है व हवा का आवागमन बढ़ जाता है, तथा जलधारण की क्षमता भी बढ़ जाती है। केचुँए के पेट में जो रासायनिक क्रिया व सूक्ष्म जीवाणुओं की क्रिया होती है, उससे...

Earthworms manure (Vermicompost) - one step towards organic farming  वर्तमान समय मे बढती हुई आबादी की पोषण जरूरतों को पूरा करने के लिए सघन खेती तथा मृदा स्‍वास्‍थ्‍य बनाऐ रखने पर जोर दिया जा रहा है। रासायनिक खादों, कीटनाशको का बहुतायत में प्रयोग करने से हमारी मृदा का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है । रासायनि‍क खाद व कीटनाशकों के अधि‍क प्रयोग से मृदा गुणवत्‍ता को बनाऐ दखना आने एक चुनौति‍पुर्ण कार्य बन गया है| मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए प्राकृतिक अथवा कार्बनिक खादों का प्रयोग करना चाहिए। इन कार्बनिक खादों में केंचुए की खाद, गोबर की खाद, कम्पोस्ट, हरी खाद प्रमुख है| पिछले कुछ वर्षो से प्राकृतिक खाद के रूप में केंचुए की खाद का बहुतायत से प्रयोग हो रहा है| केंचुआ खाद केंचुआ को कृषकों का मित्र एवं 'भूमि की आंत' कहा जाता है| केंचुए की कुछ प्रजातिया भोजन के रूप में मुख्यतः कार्बनिक पदार्थों का ही प्रयोग करती है कार्बनिक मात्रा का कुल 5 से 10 प्रतिशत भाग इनकी आंतो द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है शेष मल के रूप में विसर्जित कर देते है इस मल को ही वर्मीकास्ट कहते है। नियंत्रित परिस्थिति में कार्बनिक पदार्थो से तैयार वर्मीकास्ट एवं केचुए के ककून अंडे मृत अवशेष आदि के मिश्रण को वर्मीकम्पोस्ट कहते है नियंत्रित दशा में केंचुओं...

Vermicompost: useful manure for crop cultivation हमारे देष का एक बड़ा भाग कृषि उत्पादन पर निर्भर करता है। भारतवर्ष में 60 के दषक में हरित क्रांति के प्रारंभ होने के साथ ही खाद्यान्नों के उत्पादन में वृध्दि हुई है। लेकिन अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए रासायनिक उर्वरको का अधिक एव अनियमित प्रयोग किया जाता रहा है। रासायनिक उर्वरक व कीटनाषको के अत्याधिक प्रयोग से भूमि के भौतिक व रासायनिक गुणों पर विपरीत प्रााव पडता है तथा पर्यावरण संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है। मृदा को स्वस्थ बनाए रखने, उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जैविक खादों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मृदा उर्वरता और फसल उत्पादन में जैविक खादों का महत्व:- जैविक खादों के प्रयोग से मृदा का जैविक स्तर एवं जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है और मृदा की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है। भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए कार्बनिक/ प्राकृतिक खादों का प्रयोग बढ़ रहा है। प्राकृतिक खादों में गोबर की खाद, कम्पोस्ट व हरी खाद प्रमुख है जो पौधों के लिए आवष्यक खनिज प्रदान कराते है और जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ता है। इसके प्रयोग से हयूमस की बढोतरी होती है। एवं मृदा की भौतिक दशा में सुधार होता है। पौधों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की प्राप्ति...