Agriculture Knowledge for Everyone

केला फसल Tag

Integrated insect and disease management in banana crop दुनिया भर में केला एक महत्वपूर्ण फसल है। भारत में लगभग 4.9 लाख हेक्टेयर में केले की खेती होती है जिससे 180 लाख टन उत्पादन प्राप्त होता है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक केले का उत्पादन होता है। महाराष्ट्र के कुल केला क्षेत्र का 70 फीसदी अकेले जलगांव जिले में है। देशभर के कुल केला उत्पादन का लगभग 24 फीसदी भाग जलगांव जिले से प्राप्त होता है। केले को ‘’गरीबों का फल’’ कहा जाता है। केले का पोषक मान अधिक होने के कारण केरल राज्य एवं युगांडा जैसे देशों में केला प्रमुख खाद्य फल है। केले के उत्पादों की बढती मांग के कारण केले की खेती का महत्व भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। केले की फसल भी कीट एवं रोगों से काफी प्रभावित होती है,अगर सही समय पर उपाय न किये जाय तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | केले की फसल में लगनेवाले मुख्य कीट : 1. तना छेदक कीट ( Banana Stem Borer): तना छेदक कीट एवं उससे ग्रसित केले का पौधा लक्षण एवं नुकसान : केले के तना छेदक कीट का प्रकोप 4-5 माह पुराने पौधो में होता है । शुरूआत में पत्तियाँ पीली पडती है, तत्पश्चात तना से गोंद जैसा  पदार्थ निकालना शुरू हो जाता है। वयस्क कीट तना के  के आधार पर...