06 Jan गेहूँ मे गुणीय बीजोत्पादन तकनीक
Quality Seed Production Technology of Wheat भारत वर्ष की खाद्यान्न फ़सलों में गेहूँ एक महत्वपूर्ण रबी फ़सल है । यह विश्व मे ऊगाये जाने वाली फ़सलों मे मक्का के बाद दूसरा स्थान रखता है। भारत, चीन के बाद विश्व में गेहूँ का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत मे गेहूँ की खेती पारम्परिक रुप से उत्तरीय भाग मे की जाती है। पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा गेहूँ की खेती मे अग्रणीय है। सम्पूर्ण खाद्यान उत्पादन मे गेह्ँ की 35.5 % भागीदारी है, जब कि कुल खेती योग्य क्षेत्र का 21.3 % भाग गेहूँ कि खेती मेउपयोग होता है। उन्नत एवं गुणी बीजों ने,प्राचीन काल से ही कृषि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । आधुनिक कृषि के क्षेत्र में भी उन्नत एवं गुणी बीज एक आवश्यक इनपुट है , जोकि किसी किस्म /प्रजाति की पूरी क्षमता का उपयोग करने में मदद करते हैं। प्रायः भारत में किसान अगले साल की बुवाई के लिए वर्तमान फ़सल से ही अच्छे बीजों का चयन कर के उन्हे सन्चित करते है, जो आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। इसीलिए किसानों की बीज आपूर्ति अच्छी गुणवत्ता वाले बीज से होना कृषि की दृष्टि से आवश्यक है । अच्छी गुणवत्ता के बीज का उत्पादन करने के लिए उचित पदॄति का पालन करना चाहिए। अतः किसानों को...