Agriculture Knowledge for Everyone

जल उपचार Tag

पादप उपचार (फाइटो रिमीडीएशन) - अपशिष्ट जल के कृषि में उपयोग करने के लिए एक समाधान  भारत के लिए अपशिष्ट जल का प्रबंधन विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में एक चुनौती बन गया है क्योंकि बुनियादी ढांचे के विकास ने जनसंख्या वृद्धि, औद्योगीकरण और शहरीकरण के साथ तालमेल नहीं बैठा पाया। परिणाम स्वरूप शहर की आवश्यकता पूरी करने में मीठे जल के संसाधनों पर भारी दबाव आ गया है। साथ ही जो अपशिष्ट जल उत्पन्न हो रहा है (जो की लगभग 70-80% ताजे पानी की आपूर्ति अपशिष्ट के रूप में वापस आता है ) जिससे निपटना और इसका प्रबंधन मुश्किल काम है। इस परिदृश्य के  निहितार्थ घरेलू , औद्योगिक और कृषि क्षेत्र से मीठे पानी की मांग का आपूर्ति करना बडी चुनौति है। इससे निपटने के लिए कृषि और अन्य क्षेत्रों में अपशिष्ट जल को संशोधित करके पुन: उपयोग किया जा सकता है ताकि मीठे पानी के संसाधनों पर दबाव कम हो। इसलिए यह उपयुक्त समय है जब हम पानी को रीसायकल करके कृषि और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के तरीकों पर फिर से विचार करे। अपशिष्ट जल की उपयोगिता में सबसे बड़ी अड़चन यह है की दोनों घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट जल को मिला दिया जाता है जिससे इसका उपचारण शोधन कठिन हो जाता है साथ ही बहुत अधिक लागत और समय शामिल होता जाता...