07 Apr जैव कीटनाशकः फसल उत्पादन में एक पर्यावरण अनुकूल उपकरण
Biopesticides: An Eco-friendly Tool for Crop Production जैव-कीटनाशक पारिभाषिक शब्द उन यौगिकों को परिभाषित करता है जो कि व्यापक रासायनिक कीटनाशकों के बजाय विशिष्ट जैविक प्रभाव के माध्यम से कृषि कीटों का प्रबंधन करने के लिए उपयोग किये जाते है। यह जैव नियंत्रण घटकों - यानी प्राकृतिक जीवों या प्राकृतिक सामग्री (जैसे कि जानवरों, पौधों, बैक्टीरिया, या कुछ खनिजों) से उत्पन्न पदार्थों को संदर्भित करता है, जिनमें उनके जीन या चयापचय पदार्थ शामिल हैं, जो कि कीटनाशकों को नियंत्रित करने के लिए उपयोग मे लिए जाते हैं। एफ.ए.ओ. की परिभाषा के अनुसार, जैव कीटनाशकों में वो जैव नियंत्रण घटक शामिल होते हैं जो निष्क्रिय घटक हैं जो कि जैव नियंत्रण घटकों जैसे कि पैरासिटोइड, शिकारी, और कीट रोगजनक निमेटोड की कई प्रजातियां के विपरीत सक्रिय रूप से कीटों (हानिकारक जीव) की तलाश करते हैं। जैव कीटनाशकों के प्रकारः 1. सूक्ष्मजीव कीटनाशकः अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण संस्था (ईपीए) कि परिभाषा के अनुसार जैव कीटनाशक इस तरह के कीटनाशक हैं जो कुछ निश्चित प्रकार के प्राकृतिक जीवों जैसे पशु, पौधे एवं जीवाणुओं तथा कुछ खनिजों से प्राप्त होते हैं। सूक्ष्मजीव कीटनाशकों में सक्रिय संघटक के रूप में एक सूक्ष्मजीव, जीवाणु, कवक, विषाणु, प्रोटोजोएन या शैवाल होते हैं। सूक्ष्मजीव कीटनाशक कई अलग-अलग प्रकार की कीटों को नियंत्रित कर सकते हैं। इन सूक्ष्मजीव जैव कीटनाशकों के अलग-अलग सक्रिय संघटक लक्ष्य कीट के लिए...