Agriculture Knowledge for Everyone

ड्रमस्‍टि‍क Tag

संजीवनी पोषक तत्वों से भरपूर सहजन का चमत्कारी पेड़  भारत में यह एक लोकप्रिय सब्जी है। जिसका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से जाना जाता है मोरिंगा तमिल भाषा में मुरुंगई बना है जिसका अर्थ त्रिकोणीय मुड़ा हुआ फल | इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाते हैं जो औषधीय गुणों के पर्याप्त स्त्रोत हैं है। इसके अलग-अलग हिस्सों में 300 से अधिक रोगों के रोकथाम के गुण पाए जाते है इसमें 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। औषधीय गुणों के कारण अत्यधिक मूल्यवान पेड़ है सहजन या मोरिंगा पेड़ उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ता है। सहजन के पेड़ पर साल भर में औसतन एक बार फल और फूल लगते है इसके फल का आकार और रंग  पतला लंबा व हरा  रंग का होता है सहजन पेड़ के पत्ते और फल,  मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए लाभदायक होते है । इसके  बीजों से अति महत्वपूर्ण तेल प्राप्त होता है जिसे बेन तेल कहते हैं जो घड़ी बनाने के साथ-साथ इत्र बनाने में  का इस्तेमाल किया जाता है आखिर क्यों सहजन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है चमत्कारी औषधि गुण...

Family Nutrition through Kitchen garden रसोई उद्यान या घर उद्यान या पोषण उद्यान मुख्य रूप से परिवार के उपयोग के लिए ताजा सब्जियों को प्रदान करने का इक माध्यम है। विभिन्न सब्जियों को पाने के लिए उपलब्ध जमीन में विभिन्न सब्जियां अलग अलग समय में उगाई जाती हैं। बगीचे का क्षेत्र, लेआउट, फसल चयन भूमि की उपलब्धता और प्रकृति पर निर्भर करते हैं। ग्रामीण शेत्र में भूमि कि उपलब्धता सीमित नहीं है किन्तु शहरी इलाकों में, भूमि कि कमी के कारण रसोई उद्यान को सीमित उपलब्ध क्षेत्र, इमारतों के छतों में बर्तन या सीमेंट बैग में फसलों को उगा कर किआ जाता है । यह परिवार के पोशन को सुनिसचित करता है । एक रसोई उद्यान या घर उद्यान के अनूठे फायदे हैं जैसे  विटामिन और मिनिरल से बहुमूल्य पौष्टिक ताजा फल और सब्जियां कि निकटतम उपलब्धता,  जहरीले रसायनों से मुक्त फलों और सब्जियों की आपूर्ति,  सब्जियों को खरीदने के लिए व्यय को बचाने में सहायता, श्रम की गरिमा के बारे में बच्चों के भीतर जागरूकता, बाजार से खरीदे जाने वाले सब्जी की तुलना में घर के बगीचों के सब्जी का सेवन बेहतर होता है। साइटें चयन घर में जमीन की कमी के कारण एक रसोई उद्यान को स्तापित करने के लिए साइट के चयन के लिए विकल्प सीमित है। आम तौर पर एक रसोई उद्यान घर के पिछवाड़े में...

हरे चारे के लिए मोरिंगा (ड्रमस्टिक) एक स्थायी विकल्प  मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जो हरे चारे की कमी को पूरा करने में अहम योगदान दे सकता है। मोरिंगा को लोकप्रिय रूप से ‘ड्रमस्टिक’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसकी फलियां ड्रमर द्वारा उपयोग की जाती हैं। इसे हिन्दी में सेहजन/सहजना कहते हैं। इस तेजी से बढ़ने वाले वृक्ष को पूरे उष्णकटिबंधीय इलाके में आसानी से स्थापित होने एवं बहुउद्देश्यीय उपयोग जैसे सब्जी, पशुधन चारा, दवा मूल्य, डाई, जल शुद्धिकरण आदि के कारण उगाया जाता है। मोरिंगा की पत्तियों में बीटा केरोटीन, प्रोटीन, विटामिन सी, केल्शियम, मैग्नीशियम एवं लोहा प्रचूर मात्रा में उपस्थित होता है। चूंकि मोरिंगा प्रोटीन में समृद्ध है इसलिए इसे दुधारू जानवरों के पूरक चारे के रूप् में उपयोग में लाया जा सकता है। पारंपरिक प्रोटीन पूरकों जैसे कि नारीयल खल, कपास खल, मूंगफली खल, तिल खल, सूरजमुखी की खल आदि की तुलना में इसकी पत्तियों में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसकी पत्तियों में अनेक फफूंदी प्रजातियों के खिलाफ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाईक्रावियल गुण होते हैं। मोरिंगा को बाड़, घेरे एवं बहुकट चारे के रूप में उगाया जा सकता है। पोष्टिक महत्त्व- पोषक तत्त्व जैसे p+, M, ca और Mg पशुधन की शारीरिक, चपाचय और जैव रासायनिक, संतुलन प्रक्रियाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पशु...

सहजन पेड़ की अविश्सनीय पोषण एंव औषधीय क्षमता Moringa (Moringaoliefera L. ) commonly known as the drumstick, horseradish tree and ben oil tree in English,SohjnainAssamese,Sajinain Bengali, Mungna, Sehjanin Hindi, Nuggein Kannada, and Shevagain Marathi. The genus name ‘Moringa’ is derived from the vernacular Tamil ‘Murungai’ meaning twisted pods. It comprises about 13 deciduous tree species belongs to single genus Moringa in Moringaceae family, including M. concanensis, M. drouhardii, M. longituba, M. ovalifolia, M. peregrina, and M. stenopetala. Most of these species are multi-purpose tree with food, fiber, and medicinal value. Moringa is an indigenous plant to the Sub-Himalayan tracts of South Asia, extending from the northeastern Pakistan to northern West Bengal State in India. It is commonly found at elevations from sea level to 1400 m. It is naturalized and being cultivated beyond its native range, in different parts of the world, including India, Pakistan, Nepal, Afghanistan, Bangladesh, Sri Lanka, Southeast Asia, Arabian Peninsula as well as in East and West Africa. In South Indian states,moringa pods are an essential part of diet and assumes special significance in day-to-day life. Moringa is considered as “Miracle Tree” or “Wonder Crop”, power-packed with nutrients. Different plant parts of moringa are consumed for nutraceutical value. Apart from pods for vegetable purpose, roots, bark, leaf, flowers are also...

बहुपयोगी सहजन (मोरिंगा) - एक चमत्कारी वृक्ष  सहजन को ड्रमस्टिक (Drumstick) या मोरिंगा (Moringa) के नाम से जाना जाता है। मोरिंगा तमिल शब्द मुरुंगई से बना है जिसका अर्थ त्रिकोणीय मुड़ी हुआ फल है। मोरिंगा ओलीफेरा उल्लेखनीय तेजी से बढ़ने वाले वृृृृक्ष हैै। ये असाधारण पोषण सामग्री के कारण अत्यधिक मूल्यवान पेेेड है। यह वृक्ष उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ता है। सहजन के फायदे गुण लाभ अनेक है। सहजन के पेड़ पर सामान्‍यत: वर्ष में एक बार फूल और फिर फल लगते हैं। इसका फल पतला लंबा और हरे रंग का होता है जो पेड़ के तने से नीचे लटका होता है। इसका पौधा 4 - 6 मीटर उंचा होता है तथा 90-100 दिनों में इसमें फूल आता है। जरूरत के अनुसार विभिन्न अवस्थाओं में फल की तुड़ाई करते रहते हैं। पौधे लगाने के लगभग 160-170 दिनों में फल तैयार हो जाता है। एक साल में एक पौधेे से 65 - 70 सें.मी. लम्बेे तथा औसतन 6.3 सेंमी. मोटेे, 200 - 400 फल (40-50 किलोग्राम) मिलतेे है। सहजन के फल काफी गूदेदार होतेे है तथा पकाने के बाद इसका 70 प्रतिशत भाग खाने योग्य होता है। सहजन को एक बार उगाकर 4-5 वर्षो तक पेड़ी फसल ली जाती है। प्रत्येक वर्ष फसल लेने के बाद पौधे को जमीन से एक मीटर छोड़कर...