Agriculture Knowledge for Everyone

पादप आनुवंशिक संसाधन Tag

Plant Genetic Resources: Concept and Perspective Plant genetic resources for food and agriculture are germplasm that farmers and plant breeders use to improve the quality and productivity of crops. These include landraces, modern improved varieties, obsolete varieties, breeder lines, specific genetic stock and crop wild relatives, etc. Landraces are crop varieties that have been traditionally used by farmers for a long time but have not been formally released. खाद्य और कृषि के लिए पादप आनुवंशिक संसाधन (Plant Genetic Resources for Food and Agriculture) वे जननद्रव्य (Germplasm) हैं जिनका उपयोग किसान और पादप प्रजनक (Plant breeders) फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार के लिए करते हैं ।  इनमें भूप्रजातियाँ (Landraces), आधुनिक उन्नत किस्में, अप्रचलित किस्में, प्रजनक लाइनें, विशिष्ट आनुवंशिक स्टॉक (Genetic stock) और फसल वन्य सम्बन्धी (Crop Wild Relatives)  आदि सम्मिलित हैं। भूप्रजातियाँ  फसल की ऐसी किस्में हैं जो परंपरागत रूप से किसानों द्वारा लंबे समय से उपयोग की जा रही हैं किन्तु औपचारिक रूप से जारी नहीं की गई हैं। इन भूप्रजातियों के बचाये गए बीज प्रत्येक वर्ष लम्बे समय से बोए जाते रहे हैं। आधुनिक किस्में औपचारिक रूप से जारी की गई किस्में हैं जिन्हें फसलों की बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खेती के लिए अनुशंसित किया जाता है, जबकि अप्रचलित किस्में वे किस्में हैं जो आम तौर पर उपज के मामले में बेहतर...