12 May आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से बढ़ेगा कृषि उत्पादन
Agricultural Production will increase with the use of modern equipment आधुनिक कृषि एवं मशीनों के द्वारा समय की बचत के अलावा श्रम, ईंधन एवं खर्च के साथ- साथ प्राकृतिक संसाधनों का सरंक्षण भी होता हैं तथा बेहतर उपज भी प्राप्त की जा सकती हैं। इससे जहा एक और खाद्यान्न की बढ़ती हुई मांग की पूर्ति की जा सकती हैं, वही दूसरी और किसानों को भी अपनी उपज का पर्याप्त लाभ मिलेगा। खेती में आधुनिक कृषि एवं मशीनों का इस्तेमाल समय की जरूरत हैं। किसानों को अगर पैदावार एवं आय बढ़ानी हैं तो आधुनिक कृषि एवं मशीनों का उपयोग करना ही होगा। खेती और उससे जुड़े कार्यों में श्रमिकों की कमी एक बड़ी समस्या बन गयी हैं, कृषि मशीनों से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। आधुनिक कृषि यंत्रो के उपयोग से दूसरा लाभ यह हैं कि इनसे कार्यों को करने में कम समय लगता हैं। समय कम लगने से समस्त कार्य समय अनुसार पुरे किये जा सकते हैं। कृषि कार्यों का समय पर होना बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारतीय कृषि ने आजादी के बाद खादन्न उत्पादन के क्षेत्र में पांच गुना से अधिक बढ़ोतरी का सफर तय किया हैं। इससे देश कि निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या का भरण पोषण किया जा सका हैं। इस सफलता में हरित क्रांति का विशेष योगदान हैं...