Agriculture Knowledge for Everyone

पोहा Tag

Production Technique of Paddy’s Value-Added Product Puffed Rice (Murmura / Murra) धान (ओराइजा सताइवा एल) सबसे महत्वपूर्ण खाद्य  प्रधान फसलों में से एक है जो दुनिया के कई हिस्सों में पोषक तत्वों का एक प्रमुख स्रोत है धान दूसरी सबसे बड़ी अनाज की फसल है यह घास परिवार (ग्रैमिनेसी) का सदस्य है, जो स्टार्चयुक्त बीज का उत्पादन करता है। चावल इन्सान की दैनिक भोजन में अपनी कुल कलोरी का ६०-७०% और प्रोटीन का एक तिहाई हिस्से की पूर्ति करने में योगदान करता है, चावल हमारे दैनिक भोजन में न केवल आहार के रूप में लिया जाया है बल्कि इसके अलवा चावल का प्रयोग नाश्ते के रूप में खाद्य पदार्थो में जैसे की मुर्रा, पोहा, चिवडा, लाइ इत्यादि के रूप में भी करते आ रहे है मुख्य भोजन के रूप में यह भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए कृषि नीति बनाने में एक केंद्रीय स्थान रखता है तथा  धान कई तरह के औद्योगिक उत्पाद जैसे कि चावल, राइस ब्रान ऑयल, मुर्रा, पोहा, लाइ  इत्यादि जैसी खाद्य पदार्थों की पूर्ति के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है | चावल के मूल्य वर्धित उत्पाद: पफ्ड राईस (मुरमुरा / मुर्रा) पफ्ड राईस जिसे कुरमुरा, मुरमुरा, मुर्रा / मूरी के नाम से भी जाना जाता है, खाने में बहुत हल्का वजन और कुरकुरा होता है। खाने में...