Agriculture Knowledge for Everyone

प्रतिजैविक Tag

जलीय कृषि में एंटीबायोटिक दवाईयों का महत्‍व  जलीय जीवों में बहुत प्रकार की बीमारियाँ पाई जाती है। मछलियाँ बहुत ही सवेदनशील होती है जिसके कारण मछलियों में बहुत जल्दी जीवाणुओं का संक्रमण हो जाता है जिससे मछलियाँ कमजोर हो जाती है और कई बार बहुत सी मछलियाँ मर भी जाती है । इससे  किसानो की उत्पादकता में कमी आति है और जितना लाभ मिलना चाहिए उतना  नहीं मिल पाता है । बीमारि‍यों से होने वाली हानि को रोकने अथवा कम करने के लिए मछलियों में कोई बीमारी आने पर कुछ प्रतिजैविक का उपयोग कि‍या जा सकता है और मछलियों का बहेतर उत्पादन करके अधि‍क लाभ कमाया जा सकता है| प्रतिजैविक दवाऐं या एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) क्‍या है: प्रतिजैविक या एंटीबायोटि‍क दवा एक प्रकार का पदार्थ या यौगिक है जो हानिकारक जीवाणु को मार डालता है या हानिकारक जीवाणु के विकास को रोकता है| प्रतिजैविक रोगाणुरोधि यौगिको का व्याप्क समूह है जिसका उपयोग कवक और प्रोटोजोआ सहित सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखे जाने वाले जीवाणुओं के कारण हुए संक्रमण के इलाज के लिए होता है| एंटीबायोटिक शब्द का प्रयोग किसी एक सूक्ष्म जिव द्वारा उत्पन्न किये गए ठोस या तरल पदार्थ के लिए किया जाता है जो उच्च तनुकरण में अन्य सूक्ष्मजीवों के विकास के विरोधी होते है| ग्राम ॠणात्मक जीवाणु और धनात्मक जीवाणु क्‍या हैं: अधिकांस जीवाणु जो मछलियों को संक्रमित...