Agriculture Knowledge for Everyone

भंडारण संरचनाऐं Tag

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चारा भंडारण संरचनाऐं   साइलेज और 'हे' बनाने  के अलावा कृषि प्रणालियों में भूसा या पुआल और कड़वी शुष्क पदार्थ का एक प्रमुख स्रोत हैं। ऐसी सामग्री का उचित भंडारण आवश्यक है। इसके  भंडारण  हेतु स्थायी और अस्थायी प्रकारों सहित विभिन्न संरचनाओं का उपयोग किया जाता है। धान के भूसे, गेहूं के भूसा को स्टोर करने के लिए विभिन्न तरीके अपनाये जाते है। धान के भूसे का भंडारण आमतौर पर ढेर के रूप में ऊपरी भूमि पर किया जाता है। ढेर के ऊपरी हिस्से को शंक्वाकार आकार दिया जाता है जो पानी को ढेर में प्रवेश करने से रोकता है । गेहूँ का भूसा उत्तरी भारत में पशुओं के चारे के लिए मुख्य फसल अवशेष है । भूसा संग्रहण संरचना सामान्यतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में फसल के भूसे को संरक्षित व संग्रहित करने के लिए अरहर या अन्य पोधो की पतली हल्की लकड़ियों से घेरा या गुम्बद या शंकुवाकर संरचना का निर्माण किया जाता है। शंकु की गोलाई दस या बारह या चौदह फ़ीट व ऊंचाई दस से पंद्रह फ़ीट व भूमि सतह से ऊंचाई एक से डेढ फ़ीट व घेरा की चौड़ाई छह से दस फ़ीट रखी जाती है । शंकुवाकर बनावट में संरचना को ऊपर से खुला छोड़ देते है एवं गुम्बदाकार बनावट में संरचना को ऊपर से खुला...