Agriculture Knowledge for Everyone

भोजन के पौष्टिक तत्व Tag

Methods for nutrient conservation of food भोजन बनाते समय उसकी पौष्टिकता टिकाये रखना भी एक कला है। आहार से पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति हमें तभी होगी जब उसमे पौष्टिकता बरकरार होगी। अज्ञानता व लापरवाही के कारण हम भोजन के पौष्टिक तत्वों को नष्ट कर देते हैं। कुछ ऐसे सुझाव, जिनका पालन करके आप कम खर्च में अधिक विटामिन, खनिज तथा प्रोटीन प्राप्त कर सकती हैं, इस प्रकार है।  प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ - सोयाबीन, फलियां व दालें प्रोटीन के अच्छे व सस्ते स्रोत हैं। अगर इन्हें पकाने और खाने से पहले अंकुरित भी कर लिया जाए तो इनमें विटामिनों की मात्रा और भी बढ़ जाती है। अंडे भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अन्य मांसों की अपेक्षा गुर्दे, कलेजी तथा जीगर सस्ते लेकिन उतने ही पौष्टिक होते हैं। अन्न जैसे गेहूँ, चावल व अन्य अन्न तब अधिक पौष्टिक होते हैं जब कुटाई करके उनका चोकर बाहरी सतह अलग न कर दी जाए। फल सब्जियां - इनको तोड़ने के बाद अगर इनका शीघzता शिघz प्रयोग किया जाए तो इनमें अधिक पौष्टिकता होती है। अगर आप इनका भंडारण करते हैं तो इनके विटामिन बचाये रखने के लिए इन्हें ठंडे व छायादार वाले स्थान में रखें। सब्जियां पकाते समय कम से कम पानी का प्रयोग करें क्योंकि पकाते समय सब्जियों के विटामिन पानी में मिल जाते हैं।...