Agriculture Knowledge for Everyone

मंडप Tag

Stacking plant, Harvesting and storage of fruits in Tomato crop टमाटर के पौधे को सहारा देनाः- टमाटर के फलो के उत्तम व आकर्षक रंग, उनको सड़ने से बचाने के लिये एवं फलो के उचित आकार के लिये खास तौर पर अनिर्धारित वृद्धि वाली किस्मो को सहारा देना आवश्यक होता है। चुंकि टमाटर का पौधा शाकीय होता है एवं लदे हुये फलो का भार सहन नही कर पाता इसलिये जमीन मे फल सहित इसकी शाखाएं गिर जाती है। यदि पौधे को सहारा नही दिया जाये तो जो फल नमी अवस्था मे मृदा के सम्पर्क मे आता है वह सड़ जाता है। अतः ऐसा फल बाजार मे बेचने योग्य नही रहता एवं एक अनुमान के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत फलो का नुकसान हो जाता है। जब टमाटर का पौधा रोपाई के बाद 25-30 दिन का हो जाये तब सहारा देने का कार्य करना चाहिये। सहारा देने की विधिः- जो किसान टमाटर की खेती व्यवसायिक स्तर पर करते है वे सहारा देने के लिये टमाटर जिस कतार मे लगा है उस कतार मे 5 मीटर की अंतराल पर 1.5-2 मीटर ऊॅंचे-ऊॅंचे बांस गाड़ देते है। फि‍र इन बांसों मे 3-4 तार इस प्रकार बांधते है कि पहला तार जमीन से लगभग 45-50 से.मी. ऊंचाई पर रहे एवं बाकी तार 30-30 से.मी. की ऊंचाई पर इस तरह से बांधते है कि एक...