Agriculture Knowledge for Everyone

मक्का चारा Tag

मक्का की अनाज तथा चारा फसल उत्पादन की तकनीक  मक्का की खेती भारत में एक व्यापक स्तर पर की जाती है जो विभिन्न कृषि जलवायु के लिये अनुकूलित होती है। इसलिए वैश्विक स्तर  पर इसे  अनाजों की रानी कहा जाता है क्योंकि आनुवंशिक रूप से इसकी अन्य अनाजों की तुलना में अधिक उत्पादन  क्षमता होती है।  मक्का का वानस्पतिक नाम जीया मेज है यह एक प्रमुख अनाज की फसल हैं, जो मोटे अनाजो की श्रेणी में आता है। भारत मे मक्का की खेती सभी राज्यो में की जाती है। जैसे आन्ध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश इत्यादि।  मक्का भारत में  गेहूं और धान के बाद तीसरी सबसे महत्पूर्ण फसल के रूप में प्रशिद्ध  है। मक्का को भारत में खाद्द्य एवं हरे चारे की एक प्रमुख  फसल के रूप में उगाया जाता है। मक्का की खेती प्रमुख रूप से 9.1 एवं 0.9 मिलियन हैक्टर क्षेत्रफल पर क्रमश: अनाज और हरे चारे के रूप में की जाती है। इसका भारत के राष्ट्रीय खाद्द्य उत्पादन में लगभग 9-10 % योगदान है। जिसका 80 % मूल रूप से भोजन के लिए उपयोग किया जाता है। तथा 20 % अन्य उपयोग जैसे स्टार्च, तेल, प्रोटीन, एल्कोहलिक पेय, दवा, कॉस्मेटिक, कपड़ा, गोंद और कागज उधोग के लिए किया जाता है। मक्का की खेती का महत्त्व (1)....