Agriculture Knowledge for Everyone

मृदा में नाइट्रोजन उर्वरक Tag

Use of Biodegradable Nanoclay Polymer Composite (NCPC) for controlled release of nitrogen fertilizer in soil पौधों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व नाइट्रोजन है जिसकी आवयश्कता बड़ी मात्रा में होती है अतः  कमी से बचने के लिए इसे उर्वरक के द्वारा मिट्टी में डालना अति आवश्यक है। वर्त्तमान समय में, किसानों द्वारा अंधाधुन उर्वरकों का  प्रयोग उत्पादन सीमा में वृद्धि के लिए किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व एशिया में यूरिया सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली उर्वरकों की श्रेणी में है इसका एक कारण इसमें मौजूद उच्च नाइट्रोजन की मात्रा और दूसरा इसके उत्पादन में अपेक्षाकृत कम लागत का होना है। हालांकि, पारम्परिक  उर्वरकों से नाइट्रोजन  का लगभग 40-70% पर्यावरण में  नष्ट हो  जाता है, जो भारी आर्थिक और संसाधन हानि के साथ-साथ गंभीर  पर्यावरण प्रदूषण का भी कारण है। इन अपर्याप्तताओं की भरपाई, ऐसे उर्वरक जो नियंत्रित गति से मृदा में पोषक तत्त्व छोडते है, से की जा सकती है। ऐसे उर्वरकों को स्लो रिलीज़ फ़र्टिलाइज़र कहते है। स्लो रिलीज़ फ़र्टिलाइज़र उर्वरकों की दक्षता में भी बढ़ोतरी लाते है। ये पौधों की आवश्यकता अनुरूप पोषक तत्त्व स्त्रावित करते है एवं उर्वरकों को नष्ट होने से भी बचाते है। चूँकि पानी को कृषि के उत्पादन को सीमित करने वाले मुख्य कारकों में से एक माना जाता है, इसलिए जल संसाधन का उपयोग भी...