Agriculture Knowledge for Everyone

सांवा मिलेट Tag

Increase dietary quality with nutritious Samai or barnyard millet वर्तमान समय में जहाँ एक तरफ कोविड-19 महामारी अपने पैर पसारती जा रही है वहीं दूसरी तरफ लोग जीवन शैली संबंधी बीमारीयों जैसे - मधुमेह, मोटापा, हृद्यघात, ब्लडप्रेशर आदि से जूझ रहे हैं. अत: इनसे बचने हेतु उत्तम गुणवत्ता युक्त आहार का सेवन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. आहार की गुणवत्ता विभिन्न प्रकार के पोष्टिक खाद्य पदार्थो का समावेश द्वारा बढ़ाई जा सकती है. सांवा या सामा या सांवक के चावल (sanwa rice) जिसे अंग्रेजी में बार्नयार्ड मिलेट (barnyard millet) नाम से जाना जाता है, पोष्टिकता से भरपूर एक छोटा मिलेट (उपेक्षित अनाज) है. इसमें पर्याप्त प्रोटीन, उच्च फाइबर, बी-विटामिन एवं उपयोगी मिनरल्स पाए है. इसे स्वास्थ्य लाभ पाने हेतु आहार में आसानी से सम्मलित किया जा सकता है.   सांवा मिलेट के उपयोगी गणु : सांवा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है. प्रोटीन शारीर के निर्माण वृद्धि, विकास, मरम्म्त एवं प्रतिरक्षी के रूप में शरीर को रोगप्रतिरोधक प्रदान करने में महत्वपूर्ण होता है. इसमें प्रचुर मात्रा में घुलनशील व अघुलनशील पाचक रेशे होते है. रेशे कब्ज को कम करते है एवं अच्छे कोलेस्ट्रोल (एच. डी. एल.) का अनुपात बढ़ाते है जिससे वजन नियंत्रित होता है. इसमें काबोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है व धीमी पाच्कता होती है जिसकी वजह से सांवा कम क्रियाशील जीवन शैली वाले एवं मोटापे...