Agriculture Knowledge for Everyone

सीताफल में संकर बीज उत्‍पादन Tag

Hybrid seed production technique of Pumpkin पुष्‍प जैविकी:   सीताफल में नर व मादा पुष्‍प एक ही पौधे पर अलग-अलग जगह पर लगते हैं। फूल बडे आकार के तथा चमकीले पीले रंग के होते हैं। मादा पुष्‍प आकार में नर पुष्‍पों से बडे होते हैं। मादा फूल छोटी डंडी एवं नीचले भाग में फल आकृति‍ लि‍ए होते हैं। नर पुष्‍पों की डंडी लम्‍बी होती है। पौधों में प्राय नर फूल पहले आते हैं तथा बाद में मादा एवं नर पुष्‍प मि‍श्रि‍त रूप से आते हैं। फूल प्रात: काल में 5 से 7 बजे के बीच खिलते हैं और 12 बजे दोपहर तक खिले रहकर दोपहर बाद बंद हो जाते हैं। पुष्‍प खिलने के समय नर पुष्‍प में अत्‍यिधि‍क जीवि‍त परागण मि‍लते हैं तथा मादा फूल में वर्तिकाग्र भी नि‍षेचन के लि‍ए अधिकतम ग्राही होता है। परागण का कार्य प्रात: काल 7 बजे से पहले ही पूरा कर लेना चाहि‍ए क्‍योकि‍ समय बीतने पर परागण चि‍पचि‍पा और गीला हो जाता है। मकरन्‍द ग्रन्‍थि‍यां मादा पुष्‍पों में नर पुष्‍पों की अपेक्षा अधि‍क होती हैं। परागण कार्य कीटों जैसे मधुमक्खियों द्वारा कि‍या जाता है।खेत का चुनावः    संकर बीज उत्‍पादन के लिए खेत समतल, उपजाऊ एवं खरपतवार रहि‍त होना चाहि‍ए तथा उसमें समुचित जल न‍िकासी की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। खेत की मिटटी का पीएच मान 6.5-7.5 के बीच उपयुक्‍त...