Agriculture Knowledge for Everyone

सूरज मुखी Tag

Increase profits by scientific cultivation of sunflower सूरजमुखी एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है यह पहले भारत में अलंहत पौधे के रूप में उगाई जाती थी। सूरजमुखी को तिलहनी फसल के रूप में 1969 में परिचय कराया गया। पिछले कुछ वर्षों से अपनी उत्पादन क्षमता व अधिक मूल्य के कारण सूरजमुखी की खेती, हरियाणा के किसानों में दिनोंदिन लोकप्रिय होती जा रही है। सूरजमुखी को बड़े पैमाने पर उगाने से न केवल खाद्य तेल उपलब्ध होगा बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। सूरजमुखी जल्दी पकने वाली फसल है, सूखा को सहन कर सकती है, तापमान एवं प्रकाश के प्रति असंवेदनशील है अतःसूरजमुखी को खरीफ, रबी एवं ज़ायद मौसम में उगा सकते हैं। लेकिन उत्तरी भारत के लिए सबसे सही मौसम ज़ायद का है क्योंकि इस मौसम में मधुमक्खी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होती है, जो इसकी पैदावार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है इसके तेल से वनस्पति घी एवं बीमारियों के उपचार के लिए बहुत उपयोगी है। सूरजमुखी की प्रमुख किस्में:- समय पर बिजाई के लिए सूरजमुखी की प्रमुख किस्में: (1) एच.एस.एफ.एच.848 : यह किस्म चै.चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार द्वारा विकसित की गई है। यह अधिक उपज देने वाली संकर किस्म है इसकी औसत पैदावार 22-25 किवंटल/हैक्ट. है । इसके दानों में तेल की मात्रा 40 प्रतिशत होती है यह किस्म पकने में 95-100 दिन लेती हैं...

सूरजमुखी की उन्‍नत किस्‍में  Varieties प्रजाति Developed By विकसित की Average yield औसत उपज Characters गुण श्रेष्‍ठा NSFH-36 Nuziveedu Seeds 8 से 12 कुं/एकर फसल अवधि 88-93 दिन. सिंचित अवस्‍था में उत्‍पादन 8-12 q/acre तथा असिंचित अवस्‍‍था में 4-6 q/acre . पौधे की औसत लम्‍बाई 175-190 cm. Oil content 42-44%. Suitable for rabi, kharif and summer seasons. आर्ल्‍टनेरिया के प्रति सहनशील किस्‍म है। फूल पकने पर नीचे झुकजाता है जिससे पक्षियों का हमला कम होता है चित्रा Chitra JK Seeds, Hyderabad 8 से 10 कुं/एकर Duration 95-100 days in kharif and 100-105 days in rabi,Plant hight 165-170 cm. Oil content 38-40% सूर्या Surya JK Seeds, Hyderabad 9-12 कुं/एकर Duration 90-95 days in kharif and 95-100 days in rabi,Plant hight 160-175 cm. Oil content 40-42% JK 236 JK Seeds, Hyderabad - Duration 85-90 days, Oil content 42-44% एच.एस.एफ.एच.848 HSFH-848 चै.चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार 22-25 किवंटल/हैक्ट इसके दानों में तेल की मात्रा 40 प्रतिशत होती है यह किस्म पकने में 95-100 दिन लेती हैं पकने से पहले इसे छत्ते नीचे की ओर झुक जाते हैं ताकि पक्षियों का कम नुकसान होता है। यह किस्म सभी प्रकार की बीमारियां के प्रति रोगरोधी है। हरियाणा सूरजमुखी नं.1 EC68415c    8  कुं/एकर  यह उन्नत किस्म समान रूप से पकती है इसकी औसत पैदावार 8 किवंटल प्रति एकड़ होती है तथा यह पकने में 90 दिन लेती है। पी.एच.एच.1962  पंजाब कृषि विश्वविद्यालय  8.2 किवंटल/एकड यह किस्म वर्ष 2015 में विकसित की गई यह किस्म पकने में 99 दिन की होती...