Agriculture Knowledge for Everyone

खरपतवार नाशी उपयोग सावधानी Tag

Be careful while using weedicides खरपतवारनाशी (Weedicide) आधुनिक कृषि विज्ञान की परम आवश्यकता है। खरपतवार नाशीयों से खरपतवार नियंत्रण करना मजदूरो द्वारा, यंत्रों द्वारा, शारीरिक शक्ति से अधिक मितव्ययी है। किसान भाईयों को खरपतवारनाशी का चयन करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्‍यान करना चाहिये: खरपतवार का प्रकार। फसल को जख्म। खरपतवार नाशीयों की कीमत मौसम का प्रभाव आधुनिक संरक्षण तरीके जैसे कम जुताई, न के बराबर जुताई। खरपतवार नाशक दवाई खरीदने से पहले आप अवश्य जान लें कि : किस खरपतवार को नियन्त्रण करना है। क्या यह दवाई मिश्रित खरपतवार संख्या के लिए उपयोग हो सकती है। क्या यह दवाई ज्यादा खरपतवार को मार सकती है। इस दवाई का असर कब तक जमीन में रहेगा। इस दवाई का खरपतवार संख्या - नुकसान का कितना रिश्ता है। क्या आप दवाई विश्वसनीय लाईसेन्सधारी दुकान से खरीद रहे हैं। क्या आपने उतनी ही दवाई खरीदी है जितनी इस मौसम में इस्तेमाल हो सके। क्या आपने समाप्ति तिथि पढ़ ली है। क्या आप दवाई असली पैकिंग में खरीद रहे हैं। कही आपने दवाई खुली हुई तो नहीं खरीदी। कही दवाई का डिब्बा पुराना जंग लगा तो नहीं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए सावधानियॉ : एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय खरपतवार नाशक दवाई का डिब्बा कस कर बन्द होना चाहिए। इन दवाईयों को कमी भी खाने के सामान के साथ में न लेकर चले। स्टोर से खेत में जाते वक्त दवाई के डिब्बे कन्‍धे या पीठ पर लाद कर मत ले जाऐं। खरपतवार नाशक दवाई एक स्थान से दूसरे...