05 May खाद्य तेलों में भारत की आत्मनिर्भरता: आवश्यकता और उपाय
India's self-reliance in edible oils: need and measures भारतीय रसोई में खाद्य तेल अपरिहार्य है जिसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता। परंतु आश्चर्य की बात ये है की अन्य कृषि उत्पादों की तुलना में जो की स्थानीय स्तर पर उत्पादित होते हैं, भारत अपने द्वारा खपत किए जाने वाले अधिकांश तेलों का आयात अन्य देशों से करता है। विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियों, प्रचुर भूमि और कृषि पर निर्भर आबादी के बड़े हिस्से के होने के बावजूद भी , भारत को खाद्य तेलों का आयात क्यों करना पड़ता है? सरकार के खजाने पर खाद्य तेलों के आयात का कितना बोझ है? खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हम क्या कर सकते हैं? इन सभी सवालों के उपयुक्त हल से ही हम खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कर सकते हैं| खाद्य तेल की वस्तुस्थिति एवं वित्तीय स्थिति विवरण नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक भारतीय के पीछे औसतन हर साल 19.5 किलोग्राम खाद्य तेल की खपत होती है जो की पिछले दशक में औसतन 15.8 किलोग्राम थी। यह प्रति वर्ष लगभग 26 मिलियन टन खाद्य तेलों की कुल मांग के बराबर है। तेल की खपत में वृद्धि के स्वास्थ्य प्रभावों और जीवन शैली की बीमारियों के प्रसार पर इसकी भूमिका को परे रख अगर भारत में खाद्य तेलों की मांग-आपूर्ति की स्थिति की जांच करें तो पायेंगे की इन दोनों...