Agriculture Knowledge for Everyone

जैविक उर्वरकों Tag

Bioponics: A Useful Technique for Eco-Friendly Food Production जलवायु परिवर्तन, गहन खेती के पर्यावरणीय प्रभाव, जनसंख्या वृद्धि और शहरीकरण जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए, हमारी खाद्य प्रणाली धीरे-धीरे अधिक पर्यावरण-अनुकूल बन रही है। मिट्टी रहित कृषि की इस नवीन तकनीक में  मिट्टी के बिना खेती की जाती है और यह एक टिकाऊ खाद्य उत्पादन पद्दति भी है। बायोपोनिक्स में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक या प्राकृतिक वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग किया जाता है। ये पर्यावरण-अनुकूल उर्वरक पौधों या जानवरों के अपशिष्ट से बनता  हैं, जिन्हें बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों द्वारा संसाधित किया जाता है। परिणामस्वरूप, बायोपोनिक्स फलों और सब्जियों को उगाने में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को कम करता है, और  यह जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और आवश्यक पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण का एक स्थायी तरीका भी  है। हमारी धरती, जलवायु परिवर्तन, बढ़ती वैश्विक जनसंख्या और शहरों की वृद्धि जैसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। जैसे खाने की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसी प्रकार धरती पर ज्यादा शस्य उगाने का दबाव भी बढ़ रहा है। अधिक मात्रा में मिट्टी से पारंपरिक विधि में फल और सब्जियां उगाने से धरती को नुकसान पहुंचा सकती है। पारंपरिक कृषि में , मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्व कम होता  है, कीटनाशकों जैसे हानिकारक रसायनों के...