Agriculture Knowledge for Everyone

निम्बू Tag

गागर निम्बू की खेती गागर निम्बू जिसे अंग्रेजी में पोमेलो कहा जाता है, तथा जिसका वैज्ञानिक नाम साइट्रस मैक्सिमा है, साइट्रस जाति का सबसे बड़ा फल है| साइट्रस फलों का एक बड़ा जाति है| जिसमे कई प्रमुख फलों कि प्रजाति शामिल हैं, उनमे से संतर और गागर निम्बू प्रमुख प्रजाति हैं| जीन अनुक्रम के आधार पर संतरा (साइट्रस चीनेंसिस),  गागर निम्बू (साइट्रस मक्सिमा) तथा मैंडरिन (साइट्रस रेटिकुलाटा) के बीच का एक संकर है| इसकी संरचना मूलतः संतरा जैसी होती है जो पूर्णतः पक जाने पर बाहरी छिलका पीला तथा अन्दर की पेशियां गुलाबी,लाल अथवा उजाले रंग की होती हैं| परन्तु इसका बाहरी छिलका संतरा की तुलना में मोटा होता है और पेशियां भी अकार में बड़ी और अधिक होती हैं| पेशियां रसदार होती हैं, जो बड़े लोब्यूलों में विभाजित होती हैं| प्रत्येक लोब्यूल एक दूसरे से घने सफ़ेद विभाजन से अलग होता है| प्रत्येक लोब्यूल के अंदर बीज होते हैं| इसके बीज भी संतरा की तुलना में बड़े और अधिक होते हैं| इसका स्वाद लगभग संतरा के जैसा ही, कुछ खट्टा तो, कुछ मीठा होता है| इसके आकर में विभिनता देखि जा सकती है, कुछ गागर निम्बू पूर्णतः गोल, तो कुछ निचे की तरफ से चपटे होते हैं| इसके वजन में भी विभिनता देखि जा सकती है, यह 500 ग्राम से लेकर 2...