Agriculture Knowledge for Everyone

बेल वाला पौधा Tag

कीवी फल की वैज्ञानिक तरीके से खेती कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टिनीड़िया चाईनैंसिस है। इसे चाइनीस गूसबेरी भी कहते हैं। यह एक बहु-वर्षीय बेल वाला पौधा है जिसमें नर व मादा अलग-अलग होते हैं। इसके फल सहिष्णु, गोलाकार या बेलनाकार होते हैं तथा हल्के भूरे रेशों द्वारा ढके रहते हैं। फल का गूदा हरे रंग का तथा काले छोटे बीजों से भरा रहता है। कीवी फल मे पोषक तत्व इस फल में 81.2% पानी, 0.79% प्रोटीन, 0.071% वसा, 16 मि.ग्रा. कैल्शियम, 340 मि.ग्रा. पोटेशियम, विटामिन-ए 175 आई यू/100 ग्रा. और 150 मि.ग्रा. विटामिन-सी, कार्बोहाइड्रेट एवं अन्य विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी फल उत्‍पादन के लि‍ए जलवायु इसके लिए विशेष जलवायु की आवश्यकता होती है। इसे समुद्र तल से 200 - 2000 मी. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जा सकता है जहां जाड़े का तापमान 200 - 300 घंटे 70 सेंटीग्रेड से कम आ जाता है। यह एक पतझड़ वाला बेल वाला पौधा है जो सुषुप्त अवस्था में शून्य से नीचे तक का तापमान सहन कर लेता है। यह जम्मू-कश्मीर के मध्यवर्ती क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है जहां पर गर्मी-सर्दी का प्रकोप ज्यादा न हो। कीवी फल की मुख्य प्रजातियां 1. एबट - यह एक अगेती किस्म है। इसके फल मध्यम आकार के तथा इनका औसत वजन 40-50 ग्राम होता है। 2. एलिसन - इसके फल पतले...