23 Jul Earn more profit from improved cultivation of broccoli
ब्रोक्कोली की उन्नत खेती से कमाएं अधिक लाभ भारत में हरे रंग के शीर्ष वाली ब्रोकली सबसे अधिक लोकप्रिय है उसके बाद बैंगनी रंग की किस्मों का स्थान आता है। भारत में तैयार की गई ब्रोकली की उन्नत किस्में नीचे सारणी में दी गई है। सारणी में दी गई किस्मों के अलावा विभिन्न प्रकार की संकर और सामान्य किस्में भी बाजार में मिलती है। उपयुक्त जलवायु और भूमि ब्रोकली की खेती के लिए हल्की ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है। अधिक ठंड में पाले की समस्या होती है परतुं सामान्यत: ठंडे मौषम में इसके फूल (हैड) अधिक संगठित और ठोस बनते है साथ ही हैड की कलिकाएं भी बारीक होती है जो अधिक बाजार भाव के लिए उपयुक्त है । इसकी खेती के लिए औसतन 20-22 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त होता है । हलाँकि औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर हैड या तो बनते नहीं है या फिर उनमें विकृतियां ज्यादा होती है । ब्रोकली की बुवाई ब्रोक्कोली की बुवाई उत्तार भारत के मैदानी क्षेत्रों में सितम्बर मध्य से नवंबर अंत तक 15 -20 दिन के अंतराल पर करे जिससे दिसंबर से फरवरी तक कटाई की जा सके । उचित जल निकास वाली, बलुई दोमट या क्ले दोमट भूमि जिसमें भरपूर मात्रा में कार्बन पदार्थ हो तथा पी. एच. मान 5.5-6.5 हो ब्रोक्कोली की खेती के...