13 Apr किसान की आय A1 और A2 दूध की भूमिका
Role of A1 and A2 cow Milk in Farmer’s Income गाय के दूध को प्रकृति का सबसे अच्छा भोजन माना गया है, जो उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और सूक्ष्म पोषक तत्वों सहित एक महत्वपूर्ण स्रोत प्रदान करता है। दूध कैल्शियम और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। दूध हमारे लिए मूल और मुख्य भोजन है। गाय के दूध को माँ के दूध के बाद सबसे अच्छा स्रोत कहा जाता है। गाय के दूध के लाभों में आसान पाचन, विकासको बढ़ावा देना, कैल्शियम और आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करना शामिल है। गाय के दूध में 87.7% पानी, 4.9% लैक्टोज (कार्बोहाइड्रेट), 3.4% वसा, 3.3% प्रोटीन और 0.7% खनिज होते है । दूध में कुल प्रोटीन का 82% केसिन और शेष 18% सीरम प्रोटीन होता है । केसिन दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन का सबसे बड़ा समूह है जो की चार प्रकार का होता है α-S1, α-S2, β‐1(बीटा केसिन)और k-केसिन (कापा केसिन) । केसिन का महत्वपूर्ण कार्य कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों के अवशोषण की क्षमता को बढाना है । A1 और A2 दूध क्या है ? दूध में लगभग 85% पानी होता है। शेष 15% लैक्टोज, प्रोटीन, वसा और खनिज होते है । बीटा-केसिन दूध में कुल प्रोटीन सामग्री का लगभग 30% होता है । बीटा-केसिन दो प्रकार का होता है A1 बीटा-केसिन और A२...